बिलासपुर—बेलतरा युवा कांग्रेस ने अशोक नगर चौक से कार डीजल टेंम्पो और बाइक को धक्का मारकर पेट्रोलियम वस्तुओं की मूल्य वृद्धि के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया। पेट्रोल पंप तक मोटर सायकल और अन्य चार पहिया वाहनों को धक्का देते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। नारेबाजी भी की…भाजपा नेताओं पर निशाना भी साधा।
बेलतरा युवा कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल और डीजल समेत समस्त पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि पर नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस नेताओं ने गोपाल दुबे की अगुवाई में अशोक नगर चौक से नजदीकी पेट्रोल पम्प तक अपनी गाड़ियों को घसीटते हुए पदयात्रा की। कांग्रेस नेताओं ने बताया पेट्रोल और डीजल में आग लग चुकी है। बावजूद इसके कल तक महंगाई का रोना रोने वाले अब मुंह बंद कर लिए हैं। पेट्रोलियमम पदार्थां की मूल्य वृद्धि से दैनिक जरूरत की सामाग्रियों का दाम आसमान छून लगा है। लेकिन भाजपा नेता अब कुछ कहने से बच रहे हैं।
अनूठे प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव जावेद मेमन ने बताया कि प्रधानमंत्री लोक लुभावने वादे कर सरकार तो बना लिए लेकिन जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतरे हैं। लोकसभा के चुनाव के समय बड़े बड़े वादे किए। चार बीतने के बाद भी एक भी वादा को सरकार ने पूरा नहीं किया है। सरकार का आम जनमानस की सुख दुख से कोई नाता नहीं है।भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इस अन्तर का अहसास जनता आसन्न चुनाव में कराएगी।
जिला कांग्रेस महासचिव और बेलतरा विधानसभा प्रभारी गोपाल दुबे ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डीजल और पेट्रोल का प्रति बैरल यूपीए सरकार के समय से आधा हो गया है। लेकिन उसके उलट भारत में डीजल और पेट्रोल का दाम लगातार आसमान छू रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए वर्तमान प्रधानमंत्री कहा करते थे कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगाम नहीं लगाया जा सकता है। अब तो हद हो गयी है…प्रधानमंत्री को अपने वादों को पूरा करना चाहिए। उनके पास पूरा मौका है कि पट्रोलियम सामाग्रियों में लगाम लगाएं। साथ ही पहले दिए हुए बयानों को भी याद करें। जबकि अब अन्तराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल का दाम भी बहुत कम हो चुका है।
बेलतरा विधानसभा धनंजय यादव ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों की होकर रह गयी है। आम जनता मजदूर किसान युवा बेरोजगार किसी से कुछ भी मतलब नहीं है। ऐसी सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।उनको केवल पिछले लोकसभा में चुनाव जीतना था अब सत्ता में आने के बाद जनता से किए गए वादों से कोई मतलब नहीं है। युवक कांग्रेस चुप नहीं बैठने वाली। सरकार के गलत फैसलों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस जावेद मेमन , जिला महासचिव एवं बेलतरा प्रभारी गोपाल दुबे ,सह प्रभारी अभिषेक मिश्रा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष बेलतरा विधानसभा धनंजय यादव , जिला महासचिव विनय वैद्य, आशीष रावत,बेलतरा महासचिव योगेश यादव, ऋषि कश्यप,विककी यादव,ऋषभ नामदेव,जितेन्द्र बरगाह,विक्की यादव,विकाश यादव, सुंगंध साहू ,यश राज गुप्ता,सागर यादव,समृद्ध पांडेय,एवं युंका कार्यकता मौजूद थे।