शालेय शिक्षाकर्मी संघ बिलासपुर के जिलाध्यक्ष बने दिनेश राजपूत

Shri Mi
3 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)। 6 सितंबर को बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लाक मुख्यालय में शिक्षाकर्मियों की बड़ी बैठक हुई। इसमें शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, प्रदेश प्रवक्ता गजराज सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम पटेल, अमित शुक्ला, मुंगेली जिलाध्यक्ष दीपक वेंताल विशेष रूप से उपस्थित थे। शालेय शिक्षाकर्मी संघ के कार्यों, रीति-नीति, उद्देश्यों, संघर्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर दिनेश राजपूत के नेतृत्व में 1500 शिक्षाकर्मी शालेय शिक्षाकर्मी संघ में शामिल हुए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

सभी शिक्षाकर्मियों के समर्थन व सहमति से प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने दिनेश राजपूत को बिलासपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं विजय जाटवर को तखतपुर ब्लाक का अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने शिक्षाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि शालेय शिक्षाकर्मी संघ प्रदेश का सबसे विश्वसनीय व संघर्षशील संगठन है। शिक्षाकर्मियों के हित में हमेशा संघर्ष करने वाला संघ है।

संविलियन होने के बाद वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति, वर्ष बंधन जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर संघ गंभीर व संघर्षरत है। इन मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती व प्रमुखता से रखा जा रहा है। इन मांगों को पूरा कराने के लिए संघ हर संभव प्रयास कर रही है। वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से हम सकारात्मक तरीके से मांग पूरा कराने की दिशा में काम कर रहे हैं।

इसी तारतम्य में 16 से 30 सितंबर के बीच मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें उक्त मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखते हुए पूरा करने की मांग की जाएगी। श्री दुबे ने संघ में शामिल होने वाले समस्त शिक्षाकर्मियों का स्वागत किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिक्षाकर्मियों के हितों की चिंता करते हुए संघर्ष किया जाएगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत ने कहा कि हमें शालेय शिक्षाकर्मी संघ व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व पर आस्था व भरोसा है। तखतपुर ब्लाक में सिर्फ एक संगठन रहेगा। वो है शालेय शिक्षाकर्मी संघ। ब्लाक के शत प्रतिशत शिक्षाकर्मी साथी संघ के सिपाही के रूप में कार्य करेंगे। इस दौरान मुंगेली जिला उपाध्यक्ष नंदकुमार पाटले, मुंगेली ब्लाक अध्यक्ष नेमीचंद भास्कर, संगठन सचिव अनिल ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष मेघनाथ कोसरिया, ब्लाक प्रवक्ता पीएल दिवाकर सहित तखतपुर के शिक्षाकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद थे।उक्त जानकारी गजराज सिंह राजपूत प्रदेश प्रवक्ता शालेय शिक्षाकर्मी संघ ने दी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close