छत्तीसगढ़ के आईपीएस अफसरों ने नही दिया संपत्ति का ब्यौरा,विकास तिवारी ने केंद्रीय गृह सचिव को लिखी चिट्ठी

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है विकास खोजो प्रोग्राम के मीडिया प्रभारी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विकास खोजो यात्रा के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने आज केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य के आईपीएस अधिकारियों के द्वारा वर्ष 2014 के बाद से अपने संपत्ति विवरण को प्रस्तुत नहीं करने पर आपत्ति जताई है। विकास खोजो यात्रा के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा है कि अखिल भारतीय पुलिस सेवा के नियमों के अनुसार हर आईपीएस अधिकारी को अपने आय व्यय और संपत्ति का लेखा-जोखा सरकार को देना होता है और राज्य की सरकार इसे अपने वेबसाइट पर सार्वजनिक करती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य के यहां आईपीएस अधिकारियों के द्वारा वर्ष 2014 के बाद अपनी संपत्ति का विवरण नहीं दिया गया है इससे शंका पैदा होती है कि इन अधिकारियों ने किन कारणों से अपनी संपत्ति का विवरण गत वर्षो का नहीं दिया है इस बाबत मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस के आला अधिकारियों को भी पत्र लिखकर इस हेतु अवगत कराया है और कार्यवाही करने की मांग की है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close