जोगी की तर्ज पर आप के संकेत ठाकुर का संकल्प..स्टाम्प में लिखा…मुफ्त में करेंगे इलाज..बढाएंगे पेंशन और मानदेय

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–जनता कांग्रेस जोगी पार्टी की तर्ज पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रमुख डॉ.संकेत ठाकुर ने भी कोर्ट को शपथ पत्र दिया है। शपथ पत्र में डॉ.संकेत ठाकुर ने लिखा है कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पार्टी की सरकार बनने पर जनता से किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। शपथ पूरी नहीं होने पर जनता के साथ वादा खिलाफी मानते हुए कानून कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगा। डॉ.संकेत ठाकुर के शपथ पत्र देने के बाद आम आदमी पार्टी विधानसभा प्रत्याशियों समेत कार्यकर्ता और समर्थकों ने खुशी जाहिर की है।
           बिलासपुर लोकसभा प्रमुख और बिल्हा विधानसभा आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश पार्टी प्रमुख ने नोटरी के सामने स्टाम्प में लिखित शपथ लेकर पार्टी प्रतिबद्धता को जाहिर किया है। संकेत ठाकुर ने रायपुर में नोटरी के साथ पार्टी नेताओं के सामने स्टाम्प में लिखित शपथ लिया है। पार्टी की सरकार बनने के बाद शपथ पत्र में बिन्दुवार लिखे गए 13 बिन्दुओं को पूरी तरह पूरा करने का संकल्प लिया है।
संकल्प पत्र के बिन्दू और मजमून
     आप प्रदेश पार्टी प्रमुख डॉ.संकेत ठाकुर ने अपने संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों को 13 बिन्दु में लिखा है। इसमें प्रमुख रूप से जिक्र किया गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही गांव में मुफ्त दवा, जांच मोहल्ला क्लिनिक की सुविधा होगी।2 पंचायतों पर हाईस्कूल खोला जाएगा। किसानों का धान 26 सौ रूपए में खरीदा जाएगा। फसल बरबाद होने पर 20 हजार रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। किसानों का कर्ज माफ कर ऋणमुक्त बनया जाएगा। संविधान के अनुसार अादिवासियों के विकास और संरक्षण पर ध्यान दिया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा बच्चों के के विकास के लिए काम होगा। शराबबंदी होगी। बेरोजगार युवकों को रोजगार देंगे। रोजगार खोलने के लिए2 लाख रूपए तक ऋण मुक्त दिए जाएंगे। श्रमिकों की न्युूनत मजदूरी 415 करेंगे। सस्ती और सुलभ यातायात की व्यवस्था होगी। बिजली बिल आधा और पीने का पानी मुफ्त किया जाेगा। बृद्ध,विधवा और दिव्यांगो को 300 की जगह प्रतिमाह 2500 रूपए पेंशन आप सरकार देगी।
     शपथ पत्र में  संकेेत ठाकुर ने वादा किया है कि लोकायुक्त की नियुक्ति करेंगे। भ्रष्टाचारियों की संपत्ति को जब्त किया जाएगा। सरपंच,उपसरपंच और पार्षदों का मानदेय बढ़ावाया जाएगा। शासकीय विभागों में रिक्त पदों को जल्द से जल्द आप सरकार भरेगी।
close