‘एक्के नम्बर सब्बो बर’ 112 का शुरूआत…एक गाड़ी में दो जवान रहेंगे तैनात …जद में होंगे बिल्हा के 58 गांव

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— बिल्हा समेत पूरे प्रदेश  ‘एक्के नम्बर सब्बो बर’ 112 का शुरूआत किया गया। राज्य के 8 जिले के सभी थाना और चौकी में एक – एक सुमो गोल्ड तैनात किया गया है। बिलासपुर जिले में कुल 24 वाहनों की सेवाएं ली जाएंगी। एक गाड़ी बिल्हा थाने में तैनात रहेगी। थाना क्षेत्र के कुल 58 गांवों को सेवाएं देगी।
   112 के चालक राजा साहु ने बताया कि ड्यूटी के दौरान सदैव शतर्कता रखेंगे। जल्द से जल्द मौके पर पुलिस को पहुंचाने का प्रयास करेंगे। 112 नंबर को केवल पुलिस व्यवस्था ही नहीं एंबुलेंस और अग्निशमन समेत किसी भी आपदा के लिए भी है। इसलिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत होगी।
              एक वाहन में दो पुलिसकर्मी तथा एक चालक हमेशा तैनात रहेंगे। प्रत्येक ड्यूटी कर्मी को 8 घंटे का शिफ्ट होगा। 112 की सेवा में तीन शिप्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से 2 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से रात 10 बजे तक और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तीसरी शिफ्ट होगी।
Share This Article
close