युंकाइयों ने जलाया स्वास्थ्य मंत्री का पुतला…कहा हर साल डेंगू का प्रकोप…लेकिन सरकार को घोटाला से फुरसत नहीं

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री के नेतृत्व में युंकाईयों ने डेंगू के खिलाफ जंग का एलान किया।  देवकीनन्दन चौक में स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर का पुतला जलाया। युंकाईयों ने कहा कि दुर्ग-भिलाई के बाद डेंगू का कहर रायपुर से बिलासपुर तक पहुंच गया है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू और डायरिया रोकथाम के लिए शासन की तरफ से कोई ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
    युंकाईयों ने बताया कि  प्रदेश में डेंगू से अब दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता नहीं लिया है।बिलासपुर जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य और निगम प्रशासन ने अब तक डेंगू मच्छरों से बचने कोई ठोस उपाय नहीं किया है। इससे जाहिर होता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार डेंगू को लेकर कहीं से भी गंभीर नहीं है।
       जिला कांग्रेस महासचिव गौरव दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर को छत्तीसगढ़ के आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। डेंगू हर साल फैलता है लेकिन इस बार स्थिति भयावह है। लेकिन सरकार सो रही है। क्योंकि जब भी डेंगू का  प्रकोप होता है भाजपा नेताओं को करोड़ों रूपए का घोटाला करने का मौका मिलता है।
                  युवा कांग्रेस नेता और पदादिकारियों समेत कार्यकर्ताओं ने देवकीनंदन चौक में दोपहर 3  बजे स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाया। भाजपा शासन के खिलाफ नारेबाजी की।  पुतला दहन में प्रमुख रुप से भावेन्द्र गंगोत्री,अशोक राजवाल, गौरव दुबे, हीरा यादव, रंजीत सिंह, भूपेंद्र साहू, काशिफ अली, सोहराब खान, अर्पित केसरवानी, स्वाति रजक, शेफाली सिंह, स्वाति शांडिल्य, राहुल बोले,तरुण यादव, गौरव सिंह ठाकुर, हनी भट्टाचार्य, अविनाश सोनकर,विराज रजक, लकी बोले समेत दर्जनों युवा कांग्रेस नेता मौजूद थे।
close