जो 60 साल में नहीं हुआ…PM ने 52 महीने में कर दिखाया..चंदन यादव ने कहा..पेट्रोल डीजल में लगी आग..बताएं मुद्रा कहां..?

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर– आज से 52 महीने पहले वर्तमान प्रधानमंत्री ने कहा था..मुझे 60 महीने दीजिए जो 70 साल में नहीं हुआ..उसे कर दिखाउंगा…लेकिन 52 महीने में मोदी जी ने वह कर दिखाया…जिसे कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पायी। पेट्रो पदार्थों में आग लग गयी। पेट्रोल 81 रूपए पार कर दिया। डीजल 79 रूपए हो गए। एलपीजी 912 रूपयों को पार कर दिया। हमने देश समेत प्रदेश और बिलासपुर वासियों से महाबंद का समर्थन मांगा है। जनता अब अपनी शक्ति दिखाएगी। भाजपा सरकार के अंहकार को जवाब देगी। यह बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ.चन्दन यादव ने पत्रवार्ता के दौरान कही। चंदन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि रूपया आईसीयू में है। अब बताएं मुद्रा कहां है…या कहें कि कोमा में है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       चंदन यादव ने आज कांग्रेस भवन में पत्रकारों को पेट्रोल डीजल और एलपीजी महंगाई को लेकर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होने कहा आज से ठीक 52 महीने प्रधानमंत्री ने कहा था..जनता मुझे 60 महीने दे..मैं वह काम करूंगा जिसे कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पायी। महंगाई को बांधकर रखूंगा…। उन्होने ठीक कहा था। आज  बिलासपुर में पेट्रोल 81 रूपए,डीजल 79 रूपए और एलपीजी 912 रूपयों को पार कर दिया है। बंधुआ बन चुकी महंगाई सिर चढ़कर बोल रही है। उन्होने वह कर दिखाया…जो 60 साल में कांग्रेस नहीं कर पायी।

          सवालों का जबाव देते हुए डॉ.चंदन यादव ने बताया कि साल 2014 में क्रूड आयल की कीमत 107 रूपए थी। देश में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 70 रूपए हुई। डीजल 55 रूपए था। आज क्रूड आयल 73 रूपए है। लेकिन पेट्रोल की कीमत 81 रूपए 53 पैसे और डीजल की कीमत 75 रूपए से ऊपर है। साल 2014 में एलपीजी का दाम 400 रूपए हुआ करता था। आज 912 रूपए से ऊपर है।

                       चन्दन यादव ने बताया कि जब कांग्रेस सरकार थी तो प्लेटफार्म टिकिट 3 रूपयों में मिला करता था। आज दाम 20 रूपए है। इसी तरह तात्कालीन समय रेल यात्रा 6 रूपए प्रति किलोमीटर की दर से लिया जाता था। आज भाड़ा बढ़कर 9 रूपए प्रति किलोमीटर हो गया है। प्रधानमंत्री की भाषा अब बदल गयी है। महंगाई ही नहीं बल्कि महिलाओं,किसानों और युवाओं पर अत्याचार भी बढ़ गया है। लेकिन प्रधानमंत्री की भाषा अब बदल गयी है।

          चन्दन यादव ने कहा कि देश की आजादी के 70 साल में पहली बार हुआ है कि पेट्रोल और डीजल के दाम शतक मारने के करीब है। मुद्रा भी पीछे पीछे शतक मारने की करीब पहुंच रहा है। सब कुछ 52 महीने में हुआ है। मोदी जी ने ठीक ही कहा था कि हम 60 महीने में वह कर दिखाएंगे जिसे कांग्रेस पार्टी 60 नहीं कर पायी।

              चन्दन यादव ने कहा कि हमारे समय में एक्साइज ड्यूटी 34,40 तक पहुंचा। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर मात्र 52 महीने में 211 प्रतिशत कर दिया है। पिछले 70 सालो में ऐसा कभी नहीं हुआ। इसी तरह डीजल पर एक्सास ड्यूटी बढ़ाकर 445.6 प्रतिशत कर भारत के लिए रिकार्ड बनाया।

                      चन्दन यादव ने कहा कि देश में महंगाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने फैसला लिया है कि भाजपा सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। 10 सितम्बर को भारत महाबंद किया जाएगा। बिलासपुर में व्यापारी,आम जनता, किसान,युवा,मजदूर,महिलाएं और अन्य विभिन्न संगठनों ने महाबंद का समर्थन किया है। महाबंद सुबह 9 बजे से 3 बजे तक रहेगा। इस दौरान इमरजेन्सी सेवाएं यथावत रहेंगी। स्कूल कालेज बंद रहेंगे।

                                 यादव ने बताया कि 10 सितम्बर को प्रधानमंत्री से जनता जवाब मांगेगी कि आपने जो वादा किया था…उसे कितना पूरा किया। चन्दन यादव ने सवाल के जवाब में बताया कि हमें पूरा विश्वास है कि जनता कांग्रेस के महाबंद को समर्थन करेगी। उन्होने यह भी बताया कि कांग्रेस ने कभी भी पेट्रो पदार्थों को जीएसटी में शामिल किये जाने का विरोध नहीं किया। यदि पेट्रो पदार्थों को जीएसटी में शामिल कर लिया जाता है तो दाम अपने आप कम होंगे।

      चन्दन यादव ने इस बात से इंकार किया कि हम देर से महंगाई को लेकर जागे। उन्होने कहा कि हम महंगाई की सीमा पार देख रहे थे। जनता के बीच हो रहे हाहाकार को बर्दास्त नहीं किया तो महाबंद का एलान करना पड़ा। यादव ने खण्डन किया कि फिलहाल पेट्रोल डीजल को चुनावी मुद्दा बनाएंगे। अब जनता जवाब मांगेगी कि यह सब क्या हो रहा है।

            पत्रवार्ता के दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय,अभय नारायण राय, शेख गफ्फार.एसपी चतुर्वेदी,विजय पाण्डेय, जसबीर गुम्बर, जिला ग्रामीण प्रवक्ता अनिल चौहान,शहर प्रवक्ता मोहम्मद जस्सास,निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन,रविन्द्र सिंह, प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे। कांग्रेसियों ने बताया कि बिलासपुर में महाबंद की अगुवाई  डॉ.चन्दन यादव करेंगे।

Share This Article
close