कांशीराम को मिलना चाहिए भारत रत्न…जोगी का पीएम को खत…कहा जांजगीर का नाम कांशीराम पर करें

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस सुप्रीमों अजीत जोगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खत लिखा है। जोगी ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री से बहुजन समाज पार्टी संस्थापक कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग की है। जोगी ने मांग की है कि कांशीराम की कर्मभूमि जांजगीर जिला का नाम बदलकर कांशीराम नगर रखा जाए।
                       अजीत जोगी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जांजगीर जिले का नाम बदलकर कांशीराम नगर करने की मांग की है। जोगी ने कांशीराम के लिए भारत रत्न की वकालत की है। जोगी ने कहा कि 22 सितंबर को प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ प्रवास पर जांजगीर आएंगे। जोगी ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि जांजगीर कांशीराम की कर्मभूमि है। कांशीराम ने समाज के दबे, कुचले, पिछड़े , शोषितों के लिए काम किया। बहुजन नायक कांशीराम  एक व्यक्ति नही बल्कि एक विचारधारा थे।
                       उनकी विचारधारा दलगत राजनीति से उठकर देश नीति से जुड़ी है। बहुजन समाज के आर्थिक और सामाजिक विकास में उनका योगदान अतुलनीय, अद्वितीय और अविस्मरणीय है। ऐसे महापुरुष की विचारधारा युगों युगों तक देश की आने वाली पीढ़ी के विचारों में समाहित हो। देश में सामाजिक सामानता का उदहारण बन सके।
               मान्यवर कांशीराम जी को ‘भारत रत्न’ की उपाधि से अलंकृत कर उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाए। मान्यवर कांशीराम की कर्मभूमि रही छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले का नाम कांशीराम के नाम किया जाए। इससे मान्यवर कांशीराम से जुड़ी छत्तीसगढ़  के लोगों की भावनाओं का सम्मान होगा।
close