पंडाल उखाड़वाने वाले अधिकारी को देंगे गुलाब फूल..संघ नेता ने बताया..अब बिना पंडाल के करेंगे धरना प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—लिपिको ने अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन बिना पंडाल के धऱना प्रदर्शन किया। लिपिक नेता रोहित ने बताया कि शासन कुछ भी करे..हमारा हौसला बुलंद है। बिना मांग पूरी कराए प्रदेश के लिपिक हड़ताल से हटने वाले नहीं है। लिपिक संघ महामंत्री ने बताया कि एक दिन पहले एसडीएम के आदेश पर पंडाल को उखाड़ा गया। हमने फैसला किया है कि एसडीएम देवेन्द्र पटेल को सभी लिपिक कर्मचारी कार्यालय पहुंचकर गुलाब फूल भेंट करेंगे।
                              लिपिकों ने बिना पंडाल के मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन में अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन धरना प्रदर्शन किया। संघ के नेता रोहित तिवारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने एक दिन पहले पंडाल तोड़ा है। बावजूद इसके लिपिकों का हौसला बुलंद है। हमने तीसरे दिन बिना पंडाल के धरना प्रदर्शन किया। आगे भी इसी तरह बुलंद हौसले के साथ बिना पंडाल के जिले के सभी लिपिक कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे।
             जिला प्रशासन का कहना है कि ग्रीन गार्डन खेल का मैदान है। यहां पंडाल लगाना मना है। इसलिए हमने भी फैसला किया है कि खेल परिसर में धरना प्रदर्शन तो करेंगे। लेकिन पंडाल नहीं लगाएंगे। रोहित ने बताया कि सोमवार को पंडाल उखाड़ने का आदेश देने वाले बिलासपुर एसडीएम देवेन्द्र पटेल को जिले भर के सभी लिपिक गाँधी गिरी कर गुलाब फूल भेट करेंगे।  इस दौरान पंडाल के लिए जगह की मांग भी करेंगे।
         जब तक जिला प्रशासन हड़ताल.के लिए जगह उपलब्ध नहीँ कराता..तब तक बिना पंडाल के ही हड़ताल.जारी रखेंगे। हड़ताल के लिए जगह की माँग को लेकर आज संघ प्रतिनिधि मंडल रोहित तिवारी ,सुनील यादव के नेतृत्व मॆ बिलासपुर के प्रथम नागरिक महापौर किशोर राय से मिला। महापौर ने जिला प्रशासन से बात कर शीघ्र जगह उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
close