Watch VIDEO:भारत बंद-मैसेज देने में कामयाब हुए कांग्रेसी..रैली निकलने के बाद दुकानें खुली..मंत्री बंगले सामने नारेबाजी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

 बिलासपुर– अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भारत बंद का असर बिलासपुर में भी दिखाई दिया। यद्यपि बंद के लिए कांग्रेसियों को 9 बजे निकलना था। लेकिन संगठन के नेता और पदाधिकारी देरी से नेहरू चौक से निकले। बंद के लिए निकलने से पहले कांग्रेसियों ने नेहरू चौक पर जमकर नारेबाजी करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार से इस्तीफा मांगा। भाषण के दौरान नेताओं ने यूपीए और एनडीए सरकार के बीच पेट्रो मूल्य बृद्धि को जनता के सामने रखा। कांग्रेसियों की रैली नेहरू चौक से करीब 10 बजे नेहरू चौक से रवाना होकर मुख्य मार्ग से सदर बाजार,गोलबाजार,गांधी चौक, शिव टाकीज चौक से पुराना बस स्टैण्ड से होकर अग्रसेन चौक राजेन्द्र चौक से नेहरू चौक पहुंची। यहां एक बार फिर कांग्रेसियों ने भाषण दिया। 60 साल बनाम 52 महीने के कार्यकाला को सबके सामने रखा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   पेट्रो पदार्थ मूल्य वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर भारत बंंद का असर बिलासपुर में सफल रहा है। यद्यपि कुछ दुकान खुले रहे। लेकिन कांग्रेसियों की मांग पर दुकानदारों ने शटर गिराया। रैली निकलते ही दुकानें खुल गयी। रैली नेहरू चौक से शुरू हुई। प्रताप चौक, सिम्स चौक, सदर और गोलबाजार पूरी तरह से बंद पाया गया। गांधी चौक तक कुछ दुकानें जरूर खुली रहीं लेकिन कांग्रेसियों के कहने पर दुकानदारों ने कुछ देर के लिए दुकान बंद किया।

          कांग्रेसियों का बड़ा काफिला गांधी चौक भी पहुंचा। शिवटाकीज तक कमोबेश सभी दुकानें बंद पायी गयीं। पुराना बसे स्टैण्ड स्थित राजीव प्लाजा और अरपा काम्मलेक्स के दुकानदारों ने कांग्रेसियों के हुजुम को देखते ही दुकान बंद किया। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बैलगाड़ी से आम जनता को संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेसियों विशाल रैली अग्रसेन चौक पहुंची। यहां के भी व्यापारियों ने महंगाई के खिलाफ बंद का समर्थन किया। कांग्रेस नेता काफिले के साथ सत्यम चौक से होकर दुकान बन्द कराते राजेन्द्र नगर चौक पहुंचे।

मंत्री बंगले के सामने नारेबाजी

                  कांग्रेसियों की रैली मंत्री के बंगले के सामने पहुंचकर भाषण में उग्र हो गयी। नेताओं ने कुछ मिनट रूककर मंत्री भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पेट्रोल,डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ केन्द्र और राज्य सरकार समेत निकाय मंत्री अमर अग्रवाल पर निशाना साधा। इसके अलावा अन्य स्थानीय मुद्दों को भी लेकर आक्रोश जाहिर किया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

               कांग्रेसियों के भारत बन्द अभियान के दौरान पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। नेहरू चौक से लेकर जगह जगह पुलिस जवान तैनात मिले। इसके अलावा रैली के आगे पीेेछे पुलिस के जवान बख्तरबंद के साथ रैली में कवायद करते हुए दिखाई दिए। सभी थानों के थानेदारों ने अपने क्षेत्र का जिम्मा संभाला। लेकिन कही भी अप्रिय घटना की स्थिति दिखाई नहीं दी।

जनता ने किया समर्थन

              बातचीत के दौरान  दुकानदारों और आम जनता ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन का समर्थन किया। लेकिन उन्होने यह भी कहा कि दुकान दिनभर नहीं बंद कर सकते हैंं। घर का पेट दुकान से ही चलता है। दो दिन बाद त्योहार है। यदि मौके का फायदा नहीं उठाया तो साल भर इंंतजार करना पड़ेगा। लेकिन पेट्रोल,डीजल और एलपीजी में मूल्य वृद्धि से महंगाई बढ़ गयी है। इसलिए हम महंगाई का विरोध तो करते हैं। लेकिन बहुत देर तक दुकान बंद रखना मुश्किल है।

नहीं गए व्यापार विहार

            एक दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने दावा किया था कि व्यापार बिहार बंद रहेगा। मालूम हो कि व्यापार विहार की दुकानें 12 बजे के बाद बंद होती है। लेकिन कांग्रेसियों ने व्यापार विहार की तरफ रूख नहीं किया। कांग्रेसी व्यापार विहार ना जाकर शहर का भ्रमण कर नेहरू चौक पहुंच रैली को खत्म किया।

मैसेज देने में कायबाब हुए

भारत बंद के दौरान बिलासपुर में कांग्रेसी जनता के बीच मैसेज देने में कामयाब हुए। यद्यपि दुकानें रैली निकलने के बाद खुल गयी। लेकिन दुकानदारों ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस के महाबंद का समर्थन किया। आम जनता ने भी महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के आह्ववान का साथ दिया।

close