सरकण्डा पार भारत बंद…युंकाइयों ने गुलाब देकर मांगा समर्थन…मोटर सायकल रैली से किया भ्रमण

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— भारत बंद अभियान के तहत बिलासपुर में कांग्रेसियों के सभी संगठनों ने एक होकर बिलासपुर बंद कराया। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री की अगुवाई में छत्तीसगढ़ प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव संदीप वाल्मीकि, युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की उपस्थिति में सीएमडी महाविद्यालय से बाइक रैली निकालकर शांतिपूर्ण शहर बंद का आह्वान किया।
          युवाओं की बाईक टीम बस स्टैंड, तेलीपारा ,गोल बाजार होते हुए नेहरू चौक पहुंची। कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ होकर शहर में घूम-घूमकर व्यापारियों और आम जनमानस से महंगाई के विरोध में बंद को सफल बनाने को कहा। व्यापारियों ने भी कांग्रेसी की अपील का स्वागत किया।इस दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
                     बाइक रैली में प्रमुख रूप से प्रदेश युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी संदीप बाल्मीकि, युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री,शिबली मेराज खान, भावेंद्र गंगोत्री, अमितेश राय, तमीज छाबड़ा, हीरा यादव, सत्येंद्र साहू, कमल गुप्ता, दुर्गेश सिंह, राहुल बोले, रणजीत सिंह, सोहराब खान, अर्पित केसरवानी, अभिलाष रजक, जयपाल निर्मलकर, अविनाश सोनकर, लकी बोले, अभय पांडे, ऋषभ गंगोत्री, प्रियाल बोले, लोकेश नायक, सानू गोरख, राजू सोनकर, कुणाल, बंटी राय, राजवीर सोनकर समेत कई युवा नेता मौजूद थे।
अरपा पार भी भारत बंद
 बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अरपा पार कांग्रेस नेताओं ने रैली निकालकर भारत बंद का समर्थन मांगा। बिलासपुर कांग्रेस कमेटी ब्लाक 2 के अध्यक्ष विनोद साहू की अगुवाई में कांंग्रेसियों ने सरकण्डा पार के दुकानदारों से बंद के लिए समर्थन मांगा।
             ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद साहू, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य विष्णु यादव समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने पेट्रो पदार्थ में महगाई को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों के आह्वान पर महामाया चौक,नुतन चौक,अशोक नगर चौक,साइंस कालेज,सरकण्डा थाना क्षेत्र,बसंत विहार,राजकिशोर नगर, अपोलो रोड, लिंगियाडीह, चांटीडीह सब्जी व्यापारियों ने दुकान को बंद कर भारत बंद का समर्थन किया। लेकिन कांग्रेसियों के हटते ही दुकान भी खोला।
                 विनोद साहू ने दावा किया कि डीजल और पेट्रोल आटो संघ ने भारत बंद के समर्थन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बंद अभियान के दौरान ब्लाक कांग्रेस नेता विनोद साहू,विष्णु यादव, गुड्डा मिश्रा, दिलीप पाटिल, चित्रलेखा कांसकर, जहूर अली, अजय राव काले,कुंदन कामले, रीता मजुमदार, रीता मजुमदार,घनश्याम कश्यप,सूर्यमणि तिवारी  समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
घोड़े की सवारी और गुलाब भेट
                  युवा कांग्रेस ने शहर बन्द करवाने के दौरान  अनोखा प्रदर्शन किया । युवा नेता जावेद मेमन, शहर अध्यक्ष शिवा नायडू की अगुवाई में युकाई ने घोड़े की सवारी कर शहर का भ्रमण किया। शहर के व्यापारियों को गुलाब भेट कर दुकाने बन्द करने की मांग की। इस दौरान युवाओं ने बाइक को ठेले में रख कर शहर घुमाया।
             जावेद मेमन ने प्रदेश बन्द के लिए आभार जताया। मेमन ने कहा कि जब देश मे यूपीए  की सरकार थी तब भाजपाई महंगाई का ढिंढोरा पिट रहे थे। अब भाजपा नेता मुंह खोलने से कतरा रहे हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे है। महंगाई बड़ रही है। भाजपा नेता अपने घर मे दुबके हैं।  आम आदमी,किसान,व्यापारी मजदूर सभी लोग महंगाई से परेशान हैं। जीएसटी ने  व्यापारियों का जीना मुश्किल कर दिया है।  युका नेता अपने साथियों के साथ घोड़े पर सवार होकर नेहरू चौक से गांधी चौक तक भ्रमण किया। इस दौरान युंकाइयों ने प्रदेश सरकार से वेट को कम करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सचिव जावेद मेमन शहर अध्यक्ष शिवा नायडू,आशीष गोयल,गोपाल दुबे,विनय वेधे,वकार खान,ऋषि कश्यप, अयाज खान,अमन सोनी,नवीन गोयल,शेख आकिब, मनोज यादव ,लखन नागदेव अविनाश हुमने,मुन्ना खान आदि युकाई बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
close