पेट्रोल मंहगाई के खिलाफ राजपुर बंद सफल,विधायक प्रीतम राम भी निकले नगर बंद कराने

Shri Mi
1 Min Read

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)।जिले के राजपुर में देश मे पेट्रोल डीजल व बढ़ती  महंगाई के विरोध में आज कांग्रेस द्वारा भारत बंद का मिला जुला असर रहा।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर बंद के आह्वान पर सुबह से कांग्रेसी सामरी विधायक डॉ प्रीतम राम के नेतृत्व में नगर बंद कराने निकले। राजपुर पेट्रोल पंप से कांग्रेसी कार्यकर्ता सभी दुकानों को बंद करने दुकानदारों से आग्रह किया। राजपुर नगर की सभी दुकाने दोपहर तक बंद रही। बंद कराने के बाद सभी स्थानीय गांधी चौक राजपुर में आम सभा रख मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर टायर जला विरोधप्रदर्शन किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने राजपुर थाना प्रभारी रूपक शर्मा काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। बंद कराने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी,जिला महामंत्री संतोष सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह,डॉ बी एन द्विवेदी, अधिवक्ता सुनील सिंह,राजीव गुप्ता, लालसाय मिंज,सुरेश सोनी,पूरन जायसवाल,रामनारायम जायसवाल, सुनील भगत,कैलाश भगत,मनोज अग्रवाल,विशाल अम्बष्ट,प्रमोद ठाकुर, आफ़ताब आलम,विद्यानंद दुबे,युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी,स्वतंत्र राजा मिश्रा,राहुल गुप्ता,संतोष दास,सरजू लकड़ा,बबन राम,रवि सोनी,लुकेश पोयाम,संदीप रवि,धर्मेन्द्र ठाकुर,संजय सोनी,संजीव गुप्ता सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close