कांग्रेसियों का एकदिनी धरना…करूणा ने एक एक कर लगाया घोटाला का आरोप…नेताओं ने जताई महंगाई पर चिंता

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
Exif_JPEG_420

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—नेहरू चौक में कांग्रेस के एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद और कांग्रेस नेत्री करूणा शुक्ला भाजपा सरकार पर जमकर बरसीं। केन्द्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।  राफेल लड़ाकू विमान डील घोटाला के साथ प्रदेश की समस्याओं को पुरजोर तरीके से पेस किया। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य नेताओं ने मंच से महंगाई,पेट्रोल समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदेश और केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लिया। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के साथ सभी कांग्रेस नेता राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत पेश की।

                          नेहरू चौक पर कांग्रेस नेताओं ने दोपहर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान करूणा शुक्ला समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। धरना को सम्बोधित कर करुणा शुक्ला ने कहा कि राफेल डील रक्षा क्षेत्र की अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। कांग्रेस ने एक विमान को 526 करोड़ में सौदा किया। उसी विमान का सौदा वर्तमान प्रधानमंत्री ने 1670 करोड़ में खरीदने का फैसला किया। जबकि नई डील में पुराने डील से अलग कुछ नहीं था। तात्कालीन समय कांग्रेस ने टेक्नोलॉजी , लाइसेंस समेत अन्य सभी अधिकार  हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड कम्पनी को दिया। लेकिन प्रधानमंत्री ने सभी शर्तो को दरकिनार कर चहेत उद्योगपति को लाभ पहुचाया ।
             प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमत्री ने ऐसी कम्पनी को सौदे में शामिल किया जिसका जन्म मात्र 15 दिन पहले हुआ। यह जानते हुए भी कि कम्पनी को रक्षा क्षेत्र में कोई अनुभव नही है। जाहिर सी बात है कि डील में जमकर नोच खसोट हुई है।
                               ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा की केन्द्र सरकार गोपनीयता के नाम पर भ्रष्टचार पर पर्दा डाल रही है। जबकि देश की जनता को  जानने का अधिकार है कि देश की रक्षा के लिए खरीदे जाने वाले अस्त्र-शस्त्र की कीमत,तकनीक क्या है। डील में जमकर कमीशनखोरी हुई है। यही कारण है कि  सरकार जेपीसी से बच रही है।
         शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि कल तक भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने वाले आज  भ्रष्टाचार में लिप्त है। राफेल घोटाला,सहकारी बैंक घोटाला, नान घोटाला पर जांच करने के बजाए सरकार पर्दा डाल रही है। मंच से उपस्थिति कांग्रेसियों को आशीष सिंह,विजय पांडेय,राजेश पांडेय ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, राजेन्द्र शुक्ला,सीमा सोनी,जसबीर गुम्बर,विनोद दिवाकर,शिव बालक कौशिक ,विनोद साहू,शैलेन्द्र जायसावाल,विककी आहूजा,सुभाष सराफ एसएल रात्रे, मोहम्मद जस्सास जितेंद्र पांडेय,शिवा मिश्रा,अरुण तिवारी,एस पी चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित किया।
                                 धरना स्थल पर विष्णु यादव,पूर्व विधायक जगजीत मक्कड़,भुवनेश्वर यादव,शेख गफ्फार,प्रदेश सचिव विवेक बाजपेयी,महेश दुबे,पंकज सिंह,रामशरण यादव,राजू यादव,रविंद सिंह,शेख नजीरुद्दीन, मनहरण कौशिक,गौरीशंकर यादव, सुनील शुक्ला,प्रमोद नायक, भावेंद्र गंगोत्री,जावेद मेमन,शिवा नायडू, सीमा पांडेय,अनिता लव्हात्रे,सन्ध्या तिवारी, अफरोज खान,सतनाम सिंह खनूजा,धर्मेश शर्मा,अरविंद शुक्ला,स्वप्निल शुक्ला,सिद्धांशु मिश्रा,सुभाष ठाकुर,अखिलेश बाजपेयी,रमाशंकर बघेल,दीपांशु श्रीवास्तव,काशी रात्रे, एस डी कार्टर,पंचराम सूर्यवँशी, राजेन्द्र साहू, गणेश रजक,बद्री यादव ,धर्मेश दुबे, विशेष रूप से मौजूद थे।
close