सरकार हठधर्मिता छोड़े…युवा कांग्रेस नेताओं ने लिपिकों के समर्थन में कहा..हडताल से ठप हुआ सरकारी कामकाज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— युवा कांग्रेस नेताओं ने भी लिपिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया है। युवा नेताओं ने धरना प्रदर्शन स्थल पहुंचकर मांगो को वाजिब बताया। युवा नेता जावेद मेमन और शिवा नायडू ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी विरोधी है। लिपिकों को सोची समझी रणनीति के तहत परेशान किया जा रहा है। जबकि 2013 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने मैन्यूफेस्टों में लिपिकों की चार सूत्रीय मांग को पूरा करने का वादा किया था। लेकिन दो मांगों को आज तक पूरा नहीं किया गया।
                 मालूम हो कि प्रदेश समेत बिलासपुर के लिपिक भी 7 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लिपिकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दो सूत्रीय मांग को पूरा करने का लगातार दबाव बनाया है। संघ नेता रोहित तिवारी  के अनुसार लिपिकों का वेतन एक प्यून से भी कम है। राजस्थान मा़डल के अनुसार यदि छत्तीसगढ़ सरकार कदम उठाए तो समस्या खत्म हो जाएगी।
            आज युवा कांग्रेस नेता जावेद मेमन, शिवा नायडू की अगुवाई में युवा कांग्रेस नेता और पादाधिकारी लिपिकों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। मुंगेली नाका चौक स्थित ग्रीन गार्डन पहुंचकर युवा नेताओंं ने लिपिकों की दो सूत्रीय मांगो का समर्थन किया। धरना सभा को जावेद मेमन ने संबोधित किया। मेमन ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जन के साथ कर्मचारी विरोधी  है।
                          प्रदेश भर के लिपिक वेतन विसंगति मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे है। जबकि उनकी मांग जायज है। लेकिन सरकार अपने कर्मचारियों पर दमन कारी रवैया अपना रही है। लिपिको कि गिरफ्तारी हो रही है।
          शिवा नायडू ने कहा  कि लिपिको की मांग 15 साल पुरानी है। हर चुनाव में भाजपा के लोग मांग पूरी करने का आश्वासन देते हैं। लेकिन सरकार में आते ही भूल जाते हैं। युवा कांग्रेस लिपिकों की मांग को जायज मानते हुए सरकार के रवैये का विरोध करता है। शिवा ने बताया कि जिला प्रसाशन ने लिपिको के आंदोलन के लिए जगह नही दिया । कर्मचारियों का पंडाल उखाड़ा गया। गिरफ्तारी की कोशिश हुई। इससे जाहिर होता है कि सरकार का अपने कर्मचारियों के प्रति क्या रवैया है। लिपिकों की मांग हर हालत में पूरी होनी चाहिए। आंदोलन के लिए जिला प्रशासन ना केवल जगह दे बल्कि रैली निकालने की भी अनुमति दे।
                जावेद और शिवा ने बताया कि लिपिको की हड़ताल से सरकारी काम काज ठप हो गया है। सरकार को लिपिकों की मांग को मानते हुए सम्मान के साथ काम पर वापस बुलाए। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जावेद मेमन शहर अध्यक्ष शिवा नायडू जिला महासचिव विनय वैद्य वक़ार खान रेहान रज़ा शहर महासचिव ऋषि कश्यप रिज़वान खान मो.अयाज़ नीलदीप बोरकर आबिद अली शुभम गेडाम सहित अन्य युवा कांग्रेसी मौजूद थे।
close