यदुनन्दनगर में मुशायारा का आयोजन…शायरों ने पढ़े एक से बढ़कर एक नज़्म..गीत ग़ज़ल का उर्दू अकादमी अध्यक्ष ने भी उठाया आनन्द

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर– यदुनन्दनगर में छत्तीसगढ़  उर्दू अकादमी के बैनर तले मुशायरे का आयोजन किया गया। इस दौरान शायरों ने एक से बढ़कर एक गीत गजल पेश किये। लोगों ने बहुत दिनों बाद शेरो शायरी का जमकर लुत्फ उठाया। मुशायरे का आयोजन उर्दू अकादमी उपाध्यक्ष नजमा अज़ीम खान के संयोजन में किया गया।
                           मालूम हो कि उर्दू भाषा के प्रति लोगों को जागरूक करने उर्दू रथ मंगलवार को राजधानी से न्यायधानी पहुंचा। शहरवासियों ने रथ का जोश खरोश के साथ स्वागत किया। इस दौरान यदुनन्दननगर में मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे के दौरान नामचीन शायरों ने कलाम पेश कर लोगों के दिल स्थान बनाया।
                     कार्यक्रम के शुरूआत में धरसीवां के युवा शायर इरफान खान ने कलाम पेश कर लोगों को दिल जीत लिया। लोगों ने ताली बजाकर खुशियों को इजहार किया। शहर की युवा कवियत्री मधुक्षरा ने गंभीर रचना का पाठ कर लोगों को वाह-वाह कहने के लिए मजबूर कर दिया। स्थानीय मशहूर शायर श्री कुमार के अंदाजे बया को लोगों ने जमकर तारीफ की। श्री कुमार की पेशकश ने शायरों के साथ लोगों का जीत लिया।
              गोंदिया महाराष्ट्र की शायरा सरिता सरोज ने अपने मनमोहक आवाज में रचना पाठ कर हिन्दू मुस्लिम कौमी एकता का संदेश दिया। प्रदेश के मशहूर शायर डॉ राज़ मलकापुरी की मुक्तक और ग़ज़ल को लोगों ने हाथों हाथ लिया। प्रदेश के स्वनाम धन्य गीतकार मीर अली मीर ने अपनी रचना पाठ से महफ़िल को चार चांद लगाया। अनु चक्रवर्ती की बेशकीमती पंक्तियों ने लोगों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
                               मुशायरे का संचालन एजाज परवेज़ और मनोज शुक्ला ने किया।  मुशायरे के बाद उर्दू भाषा के प्रचार प्रसार अभियान से जुड़े अकादमी के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा अकरम कुरैशी,  उपाध्यक्ष नजमा अजीम खान, सफीक अहमद, बदरूजमा अंसारी, हमीद भाई, सदस्य अखिल भारतीय मुस्लिम युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजीम खान, आमिल, अयाज, शहबाज कुरैशी समेत अतिथियो को स्मृति चिह्न भेट कर सम्मानित किया गया।
close