मिलेनियम वोटर्स पर भाजपा की नजर…टीम का एलान….पूर्व छात्र नेता को मिली जगह…बताएंगे पार्टी की रीति-नीति

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत और घनश्याम कौशिक की सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने भाजयुमो मिलेनियम वोटर्स के लिये जिले के सात विधानसभा में संयोजक सहसंयोजक नियुक्त किये है। नियुक्त किए गए कर्मचारी पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से भेंट करेंगे। भाजपा की रीति-नीति और सिद्धांतो की जानकारी देंगे।

                रनजनीश सिंह ने बताया कि नियुक्त किए संयोजक और सह संयोजक युवा वोटरों को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि विधानसभा बिलासपुर संयोजक दुर्गेश पाण्डेय, सहसंयोजक मोनू वाजपेयी, केतन सिंह ठाकुर, विधानसभा बिल्हा संयोजक रोशन पाठक, सहसंयोजक उत्तम रात्रे, नीरज यादव, विधानसभा बेलतरा संयोजक रामनिवास शर्मा, सहसंयोजक लक्ष्मी प्रधान, शशांक श्रीवास्तव, विधानसभा तखतपुर संयोजक आयुष सिंग ठाकुर, सहसंयोजक कान्हा पाठक, राकेश तिवारी, विधानसभा कोटा संयोजक अनिरूद्र तिवारी, सहसंयोजक द्वारिका मरावी, विनोद विश्वकर्मा, विधानसभा मस्तूरी संयोजक मुकेश भारद्वाज, सहसंयोजक अजय सिंग, मन्नू यादव, विधानसभा मरवाही संयोजक कबीर मिश्रा, सहसंयोजक हेमराज राठौर, प्रशांत तिवारी को बनाया गया है।
                       भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी निर्देश के अनुसार काम करने को कहा है। साथ सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें भी दी है।
close