राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह:CM डॉ रमन ने की खिलाडियों का दैनिक भत्ता 350 रूपये करने की घोषणा

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने  कहा है कि छत्तीसगढ़ अकेला राज्य है जहां खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह आयोजित किया जाता है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी प्रतिभाशााली और खेलों के प्रति समर्पित हैं। हमारे खिलाड़ी संसाधनों के मामले में दूसरे राज्यों के खिलाडियों से पीछे न रह जाए इसलिए खिलाडियों को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि भी प्रदान की जाती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

CM मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह में प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाडियों को राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश के 447 खिलाडियों को लगभग 95 लाख रुपए की पुरस्कार राशि, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए। इन खिलाडियों में से  खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 76 खिलाडियों को राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के रूप में 49 लाख 25 हजार रुपए की राशि और वर्ष 2017-18 की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता 20 खेलों के 371 खिलाडियों को 45 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close