युवा कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन..बेरोजगारों ने स्टाल पहुंच भरा आवेदन…जावेद ने कहा..योग्यतानुसार मिलेगी नौकरी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर– सत्यम चौक मे कैम्प लगाकर युवा कांग्रेसियों ने बेरोजगारी का फार्म भराया। जावेद मेमन शिवा नायडू  की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान भारी संख्या में बेरोजगार युवकों ने बेरोजगारी का पंजीयन कराया। कांग्रेस के युवा नेताओं ने कहा कि प्रदेश मे 25 लाख से अधिक युवा नौकरी के लिए दर दर भटक रहे है। गाव से लेकर तक प्रदेश के प्रतिभावान बेरोजगार युवा पलायन को मजबूर हैं।
                        सत्यम चौक मे युुवा कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेसियों ने बेरोजगार युवकों का आवेदन फार्म भरकर प्रदेश सरकार को निशाना बनाया। मौके पर मौजूद युवा नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा।
                      जावेद ने बताया कि कांग्रेस सरकार राज्य को आईटी और एजुकेशन हब बनाएगी। रोजगार के नये अवसर पैदा किए जाएँगे। राज्य की प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देकर पलायन से रोका जाएगा। प्रदेश सचिव मेमन ने कहा कि प्रदेश में लगभग 25 लाख शिक्षित पंजीकृत युवा बेरोजगार हैं।  लगभग इतने ही अपंजीकृत अशीक्षीत युवा बेरोजगार हैं। पौने तीन करोड़ की आबादी में लगभग 50 लाख युवा बेरोजगारी का देश झेल रहे हैं।
            जावेद ने बताया कि कांग्रेस पार्टी गांव गांव मे रोजगार की गारंटी देती है। जब से भाजपा  सरकार सत्ता मे आई है रोजगार गरंटी योजना बंद होने कि कगार पर है। कांग्रेस पार्टी का चुनावी नारा नही बल्कि संकल्प है कि युवाओं का सशक्तिकरण किया जाएगा। रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। प्रदेश में सरकारी विभागों में रिक्त पदों की संख्या बहुतायत में है। प्रदेश में लगभग  54 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। सभी को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा।
                     प्रदेश के कमोबेश सभी अस्पतालों में नर्सों की संख्या में भारी कमी है। आँगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सैकड़ों पद खाली हैं। सरकारी विभागों में कर्मचारियों का टोंटा है। बावजूद इसके प्रदेश का होनहार युवा बेरोजगारी के चलते दर दर भटक रहे है।
     जावेद मेमन और शिवा नायडू ने बताया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं के भविष्य को लेकर प्राथमिकता के साथ काम किया जाएगा। युवा नेता ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की युवा विंग राज्य के एक-एक जिलों में मैं भी बेरोजगार का अभियान चला रहा है। सरकार बनने के बाद प्रदेश के बेरोजगार युवक युवतियों को योग्यता के अनुसार रोजगार दिए जाएंगे।
                   सत्यम चौक में युवा कांग्रेस के मै बेरोजगार अभियान के तहते शहर के बेरोजगार युवको ने बेरोजगारी का आवेदन भरा। युवा कांग्रेसियों ने फार्म जमा करते समय आवेदकों को रसीद भी दिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तैय्यब हुसैन युंका प्रदेश सचिव जावेद मेमन शहर अध्यक्ष शिवा नायडू जिला उपाध्यक्ष आशीष गोयल अशोक राजवाल जिला महासचिव विनय वैद्य वक़ार खान बब्बर मेमन राज सिंह चौहान विधानसभा महासचिव मो अयाज़ अमन सोनी ऋषि कश्यप रिज़वान खान मनोज यादव लखन नागदेव तरुण यादव आक़ीब शेख अक्षय आनंद नवीन गोयल पाहुल ठाकुर समर्थ सहगल अमन शुक्ला राज यादव आबिद अली एवं अन्य युवा कांग्रेसी मौजूद थे।
Share This Article
close