पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा…वोट लिंचिग से होगा भाजपा मुक्त भारत..जनता परिवर्तन को तैयार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि देश में माॅब लिंचिग भाजपा सरकार की शर्मनाक उपलब्धि है।  जिसने न केवल देश बल्कि विदेशो में भी भारतवर्ष को शर्मसार कर दिया है। माॅब लिंचिग ने जनता को सोचने पर कर दिया है कि देश में लाॅ एण्ड आर्डर की स्थिति लचर और स्तरहीन स्थिति तक पहुंच चुकी है।
        प्रेस नोट जारी कर जोगी ने बताया कि इतिहास साक्षी है कि अति का अंत देर सबेर होता ही है। असहाय और नीरीह व्यक्ति को शक की वजह पर कानून को हाथ में लेकर पीट पीट कर हत्या करना अमानवीय जघन्य अपराध है। इसकी शुरूआत भाजपा शासित राज्यो से हुई है। इसलिए माॅब लिंचिग को भाजपा की देन कहना उपयुक्त होगा।
               जोगी ने कहा है कि सन् 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जागरूक जनता वोट कर माॅब लिंचिग की तर्ज पर भाजपा के खिलाफ वोट लिंचिग का रयोग कर उखाड़ फेंकेगी। वोट लिंचिग अगामी चुनावों में भाजपाई पतन का कारण बनेगी.. इसमें कोई दो मत नही है। जोगी ने बताया कि देश के राजनीतिक पटल से 2019 लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा विलुप्त हो जायेगी। सरकार बदलने का जनता की नजरों मे समय आ चुका है।
close