एक एक घर से इकठ्ठी होगी मिट्टी..मंत्री अमर ने कहा..चौथी बार भी बनेगी सरकार..कार्यकर्ताओं की मेहनत लाएगी रंग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–दिल्ली से छत्तीसगढ़ और बिलासपुर पर पहुंचे अटल दूत जयदीप ने  भारतीय जनता पार्टी के समस्त बूथ पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर स्वर्गीय भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी कार्यकाल की योजनाओं पर चर्चा हुई। समस्त बूथ प्रभारियों को अटल दूत बनकर वार्ड वासियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को जानने का निर्देश दिया गया। जयदीप ने बताया कि सभी अटल दूत को अपने वार्डों के एक एक घर जाकर मिलने को कहा गया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

      अटलदूत जयदीप ने बताया कि अटल नगर में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई स्मृति को हमेशा के लिए जिंदा रखा जाएगा। इसलिए सभी वार्डों में जाकर  अटल स्मारक के लिए सहयोग स्वरूप एक एक घर से मिट्टी मांगेंगे।

                             जांजगीर चांपा सांसद कमला देवी पाटले ने बिलासपुर में चल रहे हैं विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होने निकाय मंत्री अमर अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही बिलासपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान हासिल किया है।

    निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से ही भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में बनी है। सबके सहयोग और मेहनत से एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। अमर अग्रवाल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर विघ्नहर्ता को स्मरण कर  कहां कि खुशी है कि अटल दूत बनाने का पवित्र कार्य आज के दिन प्रारंभ हो रहा है। स्वर्गीय अटल बिहारी हमारे ह्रदय में सदैव रहेंगे।

                     इस अवसर पर नगरी निकाय मंत्री अमर अग्रवाल कमला देवी पाटले सांसद जांजगीर चांपा किशोर राय महापौर बिलासपुर नगर निगम, अशोक विधानी सभापति नगर निगम, राम प्रताप अध्यक्ष वनौषधी बोर्ड, रामदेव कुमावत महामंत्री, गुलशन ऋषि कोषाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र गुंबर, अनिल दुआ, कन्हैया विधानी, सहदेव कश्यप, विजय ताम्रकार और भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।

TAGGED: , ,
close