प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित….पाँच नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी तय,यहाँ देखे पूरी सूची

Chief Editor
1 Min Read

Randeep Surjewala, Congress, Pm Narendra Modi,रायपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अनुमोदन के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी अशोक गहलोत ने यह सूची जारी की है । इसके साथ ही प्रदेश के 5 जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नामजद किए गए हैं ।  जिनमें गिरीश दुबे रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी , मोहन लालवानी धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी ,  कृष्णा दुबे बालोद जिला कांग्रेस कमेटी  , अवनीश राघव बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी और श्रीमती रश्मि बघेल जांजगीर चांपा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं  । आईसीसी की ओर से जारी की गई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की के पदाधिकारियों की सूची में राम गोपाल अग्रवाल कोषाध्यक्ष सहित 11 उपाध्यक्ष ,22 महामंत्री , 32 संयुक्त महामंत्री , 134 सचिव , 46  सह सचिव , 7  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  ,19 स्थाई आमंत्रित और 61 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं ।प्रदेश काँग्रेस की कार्यकारिणी,पूरी सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now
close