अतिथियों ने कहा हमें हिन्दी पर गर्व…मंडल प्रबंधन ने बताया…हिन्दी भावनाओं को जाहिर करने का सशक्त माध्यम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय में मुख्य राजभाषा समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रमुख के.एल.कुकरेजा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नथमल शर्मा और वरुण श्रीवास्तव ने पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय स्टाफ सदस्यों के बीच हिंदी प्रतियोगिताओ के विजेताओं को मुख्य सम्मानित किया।
               कार्यक्रम को अतिथि ने संबोधित किया। वरुण श्रीवास्तव ने कहा कि इन्टरनेट ने आज कल हिंदी को बहुत सुगम बना दिया है। कोई भी सरलता के साथ हिंदी में अपने कार्यों को अंजाम दे सकता है। हिंदी टाइपिंग के सरल ऐप भी आ गए है। यही कारण है कि हिन्दी उपयोगिता बढ़ी है। नथमल शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा होने के साथ ही हमारी मातृभाषा भी है। हमे हिंदी में कार्य करने में गर्व की अनुभूति होनी चाहिए। हिंदी एक ऐसी भाषा जो हम सभी को एक सूत्र में पिरोती है।
                        कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल प्रमुख के.एल. कुकरेजा, ने कहा कि हम सभी को हिंदी में बात करने और काम करने में गर्व महसूस होना चाहिए। हिंदी ही ऐसी भाषा है जिसके जरिए हम अपनी भावनाएं सशक्त तरीके से दूसरों के सामने रख सकते हैं। स्टाफ सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा कामकाज हिंदी में करना चाहिए। कुकरेजा ने बताया कि हिंदी माह के दौरान हिंदी सुलेख प्रतियोगिता, हिंदी सामान्य ज्ञान, हिंदी टिप्पणी, हिंदी बैंकिंग शब्दावली, हिंदी शब्द निर्माण, हिंदी निबंध प्रतियोगिता समेत हिन्दी से जुड़ी तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बहाने लोगों में हिन्दी में काम करने को लेकर अनुराग पैदा हो।
             कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक ललित अग्रवाल, राहुल सिंह परिहार, अमित भवालकर, लीलाधर पटेल, नेहा गुप्ता, विवेक वानरे,प् रियदर्शिनी मोनालिसा, किशोर खालखो, रमाकांत कैवर्त्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन जाधव, प्रबंधक राजभाषा ने गया। इस अवसर  मुख्य प्रबन्धक वी के गुप्ता, वेंकट रमण, जिला समन्वयक ललित अग्रवाल समेत विभिन्न शाखाओ के प्रबंधक विशेष रूप से मौजूद थे।
close