बूथ पर मिल रहा प्यार…सरदार जसबीर का दावा…जनता परिवर्तन को तैयार..हर तरफ बदलबो छत्तीसगढ़ की गूंज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–आम आदमी पार्टी नेताओं ने बूथ समिति का गठन कर गहन जन संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। आप नेताओं ने दावा किया है कि जनता का सपर्क अभियान के दौरान भरपूर प्यार मिल रहा है। लोगों में वर्तमान सरकार के प्रति गहरी नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। कांग्रेस पार्टी से भी लोगों का विश्वास उठ चुका है। जनता में परिवर्तन की चाहत हैं साथ ही आम आदमी पार्टी और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के प्रति बहुत विश्वास भी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
                      आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों ने गहन जन संंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। बिल्हा आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि बूथ स्तर पर गहन जनसंपर्क अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास देखते ही बन रहा है। सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर गहन जन-संपर्क अभियान के दौरान बूथ समितियों का भी गठन किया जा रहा है l
                       जसबीर ने बताया कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है l बूथ कमेटी के सदस्यों को आम आदमी पार्टी का टी-शर्ट, टोपी और बैच पहनाकर सम्मानित किया जा रहा है l मंडल अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की अगुवाई में  *“घर-घर जाबो, बदलाव लाबो”* अभियान के तहत प्रदेश सरकार और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की तुलनात्मक जानकारी दी जा रहीह ै। बदलबो छत्तीसगढ़* संकल्प की गूंज गाँव-गाँव में सुनाई देने लगी है।
TAGGED: , , ,
close