स्काउट एवं गाइड का राजनीतिकरण करने का आरोप…शैलेश ने कहा…बिलासपुर के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़…?

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने स्थानीय विधायक पर आरोप लगाया है कि उनके दबाव में बिलासपुर भारत स्काउट गाइड का गठन नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते छात्रों मे नाराजगी और नेतृत्व के प्रति गहरा आक्रोश है। शैलेश पाण्डेय ने कहा कि एक साल से अधिक समय गुजर गया है बावजूद इसके जिला स्काउट एवं गाइड इकाई का गठन नहीं किया जाना समझ से परे है। युवा मतदाता ऐसे नेतृत्व को कभी नहीं करेंगे।
                    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पांडे ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड बिलासपुर इकाई का गठन पिछले एक साल से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी नहीं किया गया है। स्थानीय नेतृत्व ने एक सोची समझी रणनीति के तहत बिलासपुर भारत स्काउड एवं गाइड का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और  अन्य सदस्यों का निर्वाचन नहीं कराया गया है।
          शैलेश ने कहा कि चुनाव नहीं कराने के लिए  जिला प्रशासन के बड़े अधिकारियों पर दबाव बनाया गया है। चुनावी प्रक्रिया को बार-बार रोका जा रहा है। दरअसल सारा खेल सत्ता के लिए किया जा रहा है। लेकिन असर छात्र छात्राओं पर पड़ रहा है। शैलेश ने कहा कि जो काम सामाजिक और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर उस पर राजनीति करना ठीक नहीं होता। स्काउट एव गाइड जैसा संस्थान छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व के विकास पर केंद्रित होता है। बावजूद इसके संस्था का चुनाव नहीं किया जाना घटिया राजनीति को जाहिर करता है।
          पाण्डेय के अनुसार स्काउट एवं गाइड पदाधिकारियों का चयन बहुत ही सामान्य प्रक्रिया से पूरी होती है। संगठन होने की सूरत में बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इसके माध्यम से प्रतिभाओं का जन्म होता है। होनहार छात्र छात्राओं की मदद से देश दुनिया में बिलासपुर और प्रदेश का नाम होता है। लेकिन चुनाव रोक प्रक्रिया को रोककर सारी प्रतिभाओं का गला घोंट दिया गया है।
                 कांंग्रेस नेता ने कहा कि भारत स्काउट जैसी संस्था ने हमेशा तटस्थ होकर काम किया है। विद्यार्थियों में हमेशा निष्ठा के साथ देशभक्ति का पाठ पढ़ाया है। लेकिन अब स्काउट एवं गाइड को राजनीतिक संस्था का स्वरूप दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा कर व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। निश्चित रूप से ऐसा करना निंदनीय है।
                शैलेश ने कहा कि चुनाव नहीं होने से कोई भी पदाधिकारी शिक्षक और भारत स्काउट गाइड के लोग कार्य नहीं कर रहे हैं । जिसके कारण जिले में स्काउट गाइड के विद्यार्थी काफी पिछड़ गए हैं। पांडे ने बताया कि लोग ऐसे छोटी और ओछी राजनीति कर विद्यार्थियों के विकास को रोकने से बाज आएं। मामले की जांच कर जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी कर चुनाव कराया जाए।
close