कांग्रेसी घेरेंगे मंत्री का बंगला…नेताओं ने कहा…भावनाओं का किया दोहन…3 साल के विकास पर फैला दिया रायता

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर–कांग्रेस कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर कर नेताओं ने भाजपा नेताओं और विधायक को निशाना बनाया है। कांग्रेसियों ने मंत्री अमर अग्रवाल के कचरा प्रबंधन पर दिए गए बयान पर आपत्ति जाहिर की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिलासपुर में असफल और नकारा लोगो को सहजने और सम्मान देने की परम्परा भारतीय जनता पार्टी नेताओं की आदतों में है। ऐसे लोगों ने ही बिलासपुर को चारागाह बनाया है।
                      कांग्रेस नेताओं ने मंत्री अमर अग्रवाल के कचरा प्रबंंधन पर दिए गए बयान पर निंदा और आक्रोश जाहिर किया है। प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस  आला नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता और मंत्री को बात कब समझ में आएगी कि जनता कचरों की सफाई करने के लिए तैयार बैठी है। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन ,प्रदेश प्रवक्ता  अभय नारायण राय,शैलेश पांडेय ने कहा कि बयान देने से पहले स्थानीय मंत्री को कम से कम अपने कार्यकाल को याद कर लेना चाहिे था। पिछले 20 सालों से  नगर विधायक है। केवल हवा हवाई बातें और अपूर्ण योजनाओ के जनक बनकर रह गए हैं। बीते दस वर्षों में सीवरेज के धूल ,कचरे से शहर शहर अस्थमा शिकार हो गया है।
               कांग्रेस ने मात्र तीन सालों में बिलासपुर का जितना विकास किया 15  सालों में भाजपा सरकार ने शहर में विकास के नाम पर रायता फैला दिया। कांग्रेस नेताओंं ने कहा कि 15 सालों में कचरा साफ करने की प्लानिंग करते करते अब मशीनीकृत और मैन्यु्अल स्वीपिंग का शुभारंभ हुआ है। जनता का पैसा दुरुपयोग कर पहले भी करोड़ो की स्वीपिंग मशीन खरीदी गयी। इस समय मशीन कचरे के ढेर में खड़ी है।
               कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंत्री का विकास अपने लोगो को लाभ पहुचाने के लिये है। विकास योजनाओ को शहर पर थोपा जा रहा है। निगम से सम्बंधित कोई भी पुरुस्कार मिलना सन्देह के घेरे में है। क्योंकि शहर का बदहाल व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है।  कांग्रेस नेताओं ने सवाल किया है कि जब शहर धूल रहित,कचरा मुक्त हो रहा है और स्वच्छता अभियान में करोड़ो रूपए पानी की तरह बहाया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि शहर में डेंगू का प्रकोप क्यों है। क्या यह सफाई व्यवस्था में पोल को नहीं जाहिर करता है।
                                       कांग्रेस नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर भाजपा मंत्री नेताओं पर कटाक्ष किया कि ऐसी एक योजनाएं बताएं जो शहर में सफल हुई है। सीवरेज प्रोजेक्ट और अरपा प्रोजेक्ट की वस्तुस्थिति से कमोबेश सभी लोग परिचित हैं। दरअसल योजनाओं के बहाने मतदाताओ का भावनात्मक शोषण किया जा रहा है। चार बार धोखा खाने के बाद अाब शहर की जनता पांचवी बार धोखा खाने के लिए तैयार नहीं है।इस बात को भाजपा नेताओं को भली भांति समझ लेना चाहिए।
मंत्री आवास का घेराव
ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी और पार्षद दल ने 18 सितम्बर को ठीक तीन बजे नगर विधायक और स्थानीय मंत्री आवास के घेराव का एलान किया है। कांग्रेस नेताओं ने मंत्री के बयान की निंदा की है। आरोप लगाया है कि शहर के बदहाली के लिए केवल मंत्री जिम्मेदार हैं। जिम्मेदारी का अहसास दिलाने कांग्रेस नेता घेराव करेेंगे।  घेराव कार्यक्रम में पार्षद दल,महिला कांग्रेस,सेवा दल,युवा कांग्रेस, एन एस यू आई  के पदाधिकारी कार्यकर्ता  समेत सभी कांग्रेसजंन शामिल होंगे ।
close