देश के दस लाख बैंकरों ने फूंका विरोध का बिगुल…ललित ने कहा मर्जर का करेंगे विरोध…सरकार पर बनाएंगे दबाव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर… युनाइटेड फोरम ऑफ यूनियंस ने बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के मर्जर का विरोध किया है। इतना ही नहीं बैंक फोरम ने सरकार के निर्णय के खिलाफ जंगीय प्रदर्शन का एलान भी कर दिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस संयोजक ललित अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर में आज शाम पौने छः बजे सभी बैंक कर्मचारी विजया बैंक मुख्य शाखा चाटापारा में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर विरोध को सफल बनाया जाएगा।
                    देश के करीब दस लाख बैंक कर्मचारियों ने बैंक ऑफ बडो़दा,विजया बैंक और देना बैंक के मर्जर के फैसला का विरोध किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस संयोजक ललित अग्रवाल ने बताया कि विजय माल्या प्रकरण में वित्तमंत्री से मुलाकात के बाद उपजे विवाद का जवाब देने के बजाय बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक का मर्जर का फैसला अनुचित है। सरकार के मर्जर फैसले का यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस कठोर शब्दों में निंदा करता है।
            ललित अग्रवाल ने बताया कि सरकार के मर्जर प्रस्ताव के विरोध मेंआज शाम पूरे देश के दस लाख बैंकर्स विरोध में जंगीय प्रदर्शन करेंगे। बिलासपुर में आज शाम ठीक 5.45 बजे विजया बैंक, मुख्य शाखा, चाटापारा देवकीनंदन चौक से हेड पोस्ट ऑफिस मार्ग में जिले के सभी बैंकर सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
              प्रदर्शन के दौरान आम जनता को  मर्जर से होने वाले नुकसान की जानकारी देंगे। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विजया बैंक के विनिल गुप्ता, स्टेट बैंक के डी के हाटी, एस बी सिंह, पीएनबी से कैलाश अग्रवाल, पार्थो घोष, अश्विनी प्रधान, ओबीसी से अशोक ठाकुर, मनोज मिरी, इलाहाबाद बैंक से प्रल्हाद अग्रवाल, एन वी राव, देना बैंक से एम के पटसानी, बैंक ऑफ बड़ौदा से लक्ष्मी गुप्ता, केनरा बैंक शरद बघेल, बैंक ऑफ इंडिया से रूपम रॉय, यूनियन बैंक से दीपा टण्डन विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। इस दौरान सरकार के फैसले का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
close