प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की अटल विकास यात्रा की तारीफ,ट्वीट कर CM डॉ. रमन को दी बधाई

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में चल रही प्रदेश व्यापी विकास यात्रा की प्रशंसा की है।PM मोदी ने  डॉ. रमन सिंह को सम्बोधित अपने ट्वीटर संदेश में कहा है कि डॉ. सिंह के नेतृत्व में अटल विकास यात्रा को शानदार सफलता मिल रही है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी है और छत्तीसगढ़ में हो रही प्रगति की भी प्रशंसा की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने ट्वीटर संदेश में डॉ. सिंह से कहा है – इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि राज्य के लोग आप पर जोरदार भरोसा करते हैं। प्रधानमंत्री ने अपने जन्म दिन (17 सितम्बर) पर डॉ. रमन सिंह द्वारा भेजी गई शुभकामनाओं के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close