सिम्स में घायल कांंग्रेसियों से मिले भूपेश…महिला नेत्री ने रोकर सुनाया दर्द..अटल की हालत गंभीर..विष्णु का टूटा हांथ

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

  बिलासपुर–कांग्रेस कार्यालय में घुसकर लाठीचार्ज करने के दौरान दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कई लोग तो पुलिस से जान बचाने कांग्रेस की छत से चांटापारा की तरफ छलांग लगा दिया। पुलिस ने अन्दर घुसकर लोगों को गिरप्तार किया। नेताओं को गाड़ी में भरने से पहले घसीटकर मारा। कांग्रेस कार्यालय में छिपे एक एक व्यक्ति को ढूंढ कर निकाला गया। सबसे बुरी हालत कांग्रेस नेत्रियों की थी। नेत्रियों के साथ ना केवल मारपीट हुई बल्कि पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। इस दौरान सीना ढोंककर नीरज चन्द्राकर कहता रहा है कि मेरा कोई कुछ नहीं उखाड सकता है। किसी में इतनी ताकत नहीं है कि ट्रान्सफर करवा सके।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर कोनी थाना लाया गया। गंभीर रूप से घायल नेताओं को सिम्स में भर्ती किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल रायपुर में डीजीपी से मिलने के बाद सीधे बिलासपुर पहुंचे। सिम्स में घायल एक कांग्रेस नेताओं और नेत्रियों से मिलकर दुख जाहिर किया। भूपेश ने कहा एक एक डंडे का हिसाब लिया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ घायल महिला नेत्री ने जब मारपीट पर बोलना शुरू किया तो भूपेश बघेल के आंख नम हो गए। वरिष्ठ नेत्री ने बताया कि महिलाओं के साथ पुरूष पुलिस ने अत्याचार किया है। लाठीचार्ज कर मानवता को शर्मसार किया है।

                       वरिष्ठ नेत्री का हालचाल लेने के दौरान भूपेश बघेल एक एक गतिविधियों पर चर्चा की। भूपेश बघेल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य विष्णु यादव को सांत्वना दी। विष्णु यादव ने बताया कि उसका हाथ टूट गया है। दूसरे हाथ के कंधे पर गंभीर चोट आयी है। दोनो हाथ उठाना फिलहाल मुश्किल है। भूपेश बघेल ने विष्णु यादव की हालत पर भी गंभीर चिंता जाहिर की। इसके अलावा भूपेश बघेल अन्य घायल कांग्रेसियों से भी बातचीत की। किसी भी हालत ऐसी नहीं थी बैठकर बातचीत कर सकें।

             पीसीसी अध्यक्ष बघेल गंभीर रूप से घायल महामंत्री अटल श्रीवास्तव के पास भी गए। अटल की गंभीर हालत को देखकर भूपेश स्तब्ध नजर आए। उन्होने धीरे धीरे अटल से बातचीत की। इस दौरान बोलने में अक्षम अटल ने धीरे धीरे बताया कि पुलिस ने कार्यालय में घुसकर बहुत मारा है। कांग्रेस नेताओं को दौड़ाकर और सड़क पर गिराकर पीटा गया।

               घायलों से मिलने के बाद भूपेश डाक्टरों से भी मिली। उन्होने घायलों की जानकारी मांगी। साथ ही इलाज में गंभीरता रखने को कहा। सिम्स से निकलने के बाद कोनी थाना रवाना होने से पहले भूपेश पत्रकारों से भी मिले। उन्होने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सोची समझी रणनीति के तहत जान से मारने का प्रयास किया गया। इसके बाद जो भी उचित होगा कदम उठाया जाएगा.

Share This Article
close