पुनिया और बघेल आएंगे आज रात बिलासपुर,20 को लेंगे कांग्रेस पदाधिकारियों की मीटिंग

Shri Mi
1 Min Read

congress,pl punia,chhattisgarhरायपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया आज रात 8 बजे नई दिल्ली से रायपुर विमानतल पहुंचकर बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन बिलासपुर में नव-नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की आयोजित संयुक्त बैठक में भाग लेंगे। शाम 4.30 बजे बिलासपुर से रायपुर रवाना होंगे। रात्रि 7.40 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के साथ आज रात्रि 8 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचकर बिलासपुर के लिये रवाना होंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close