लाठी चार्ज की जांच 7 बिंदुओं पर,बिलासपुर कलेक्टर ने दिए आदेश,उइके करेंगे जांच

Shri Mi

बिलासपुर।राज्य शासन द्वारा बिलासपुर लाठीचार्ज के दिये गए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के बाद कलेक्टर दयानंद पी ने बुधवार को जांच के बिन्दु तय कर दिये है।इनमे कुल 7 बिंदुओं पर जांच के आदेश दिए गये है।बता दे कि अपर जिला दंडाधिकारी भगवान सिंह उइके इस मामले की जांच करेंगे। जिन बिन्दुओं पर जांच के आदेश दिए गये है उनमें 1. क्या जिला शहर कांग्रेस कमिटी की तरफ से धरना प्रदर्शन की विधिवत अनुमति ली गयी थी।2. क्या घटना स्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था थी।3. भीड़ ने किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर घटना को अंजाम दिया।4. घटना स्थल में किन परिस्थितियों में बल प्रयोग की स्थिति निर्मित हुई5. क्या पुलिस द्वारा बल प्रयोग करना जरूरी था।6. क्या दंड प्रक्रिया संहिता के प्रवधानों का पालन बल प्रयोग करते समय किया गया है।7. जांच के दौरान पाये जाने वाले अन्य बिंदु

Join Our WhatsApp Group Join Now

इन सातों बिंदुओं पर जांच कर अपर जिला दंडाधिकारी 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौपेंगे।गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसमे कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए थे।वही बुधवार सुबह छत्ततीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close