CM रमन ने की घोषणा:लोरमी में प्रारंभ होगा अतिरिक्त कलेक्टर का लिंक कोर्ट और उप कोषालय

Shri Mi
1 Min Read

संचार क्रांति योजना ,महिला सशक्तिकरण,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,राज्य सरकार,रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान मुंगेली जिले के लोरमी में आयोजित आमसभा में जनता के आग्रह पर अतिरिक्त कलेक्टर का लिंक कोर्ट और उप कोषालय प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने शासकीय महाविद्यालय लोरमी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति भी दी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

डॉ. सिंह ने इस अवसर पर 34 करोड़ रूपए की लागत से झापल कबराटोला में निर्मित 132/33 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र और टेमरी से लोरमी तक विद्युत लाईन, 95 करोड़ 94 लाख रूपए की लागत से मुंगेली-लोरमी-पण्डरिया मार्ग उन्नयन कार्य, आठ करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से निर्मित 50 बिस्तरों वाले मातृ एवं शिशु अस्पताल लोरमी का लोकार्पण और 93 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से किए जाने वाले लोरमी-पैजनिया-मसना-मसनी-जरहागांव मार्ग उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य, 45 करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत मनियारी जलाशय के कमाण्ड क्षेत्र विकास एवंज ल प्रबंधन कार्य का भूमिपूजन सहित कुल 386 करोड़ रूपए की लागत के 122 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने 800 हितग्राहियों को दो करोड़ 85 लाख रूपए की सामग्री और सहायता राशि भी वितरित की।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close