संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ मिला CM डॉ रमन से,संविलयन के लिए आभार के साथ रखी मांगें

Shri Mi
2 Min Read

.जशपुर।शिक्षक पंचायत संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन किये जाने के प्रति संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ जिला शाखा जशपुर/विकास खंड पत्थलगांव ने अटल विकास यात्रा,पत्थलगांव में डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री छ. ग. शासन का आभार व्यक्त कियामअटल विकास यात्रा कार्यक्रम पत्थलगांव में शिक्षक पंचायत/नगरीय संवर्ग का शिक्षा विभाग के मूल पद व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक के पदों पर सवीलिंयन किये जाने के प्रति डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का पुष्पहार पहनाकर आभार प्रदर्शन संघ के उप प्रांताध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर, जशपुर जिलाध्यक्ष संतोष टांडे, जिला उपाध्यक्ष कुंदन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मण मिर्रे, जिला सहसचिव खगेश्वर डहेरिया, विकास खंड अध्यक्ष फरसाबहार हेमंत पैंकरा, विका खंड अध्यक्ष पत्थलगांव विनोद साहू, विकास खंड सचिव हेमंत यादव, प्रवक्ता महेश यादव, सहसचिव योगेश पटेल, प्रचार सचिव गोवर्धन साहू ने आभार व्यक्त करते हुवे लंबित *मांग 1.सहायक शिक्षक पंचायत/एल बी संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करते हुवे व्याख्याता,शिक्षक के समानुपातिक प्रदान करने।2.प्रदेश के शिक्षक पंचायत/एल बी संवर्ग के आश्रितो को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने।

Join Our WhatsApp Group Join Now

3. दस(10) वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षक पंचायत संवर्ग को क्रमोन्नति वेतन प्रदान करने की आभार सह मांग पत्र प्रस्तुत किया गया मुख्यमंत्री ने प्रसन्नचित मुद्रा में कहा कि समस्यायों पर विचार कर निदान करने का आश्वासन संघ को दिया।


 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close