Chhattisgarh:रायपुर में अमित शाह बोले-बूथ कार्यकर्ता ही लड़ेंगे भाजपा का चुनाव

Shri Mi

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुँचे। तय वक्त के करीब पौने दो घंटे की देरी से अमित शाह रायपुर पहुंचे। रायपुर, माना विमानतल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री रमन सिंह और कैबिनेट के मंत्रियों ने अमित शाह का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।फिर अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे शदाणी दरबार पहुंचे। सिंधी समाज के इस पवित्र स्थल में उन्होंने करीब एक घंटे तक का वक्त गुजारा। मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के अलावे कई शीर्ष नेता भी इस दौरान मौजूद रहे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

फिर शक्ति केंद्र में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि 10 सदस्यों से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है।उन्होंने कहा कि बीजेपी विचार और संगठन के आधार पर चलती है यहाँ पर चुनाव नेताओं का नहीं होता बल्कि मेरे बूथ के कार्यकर्ता का चुनाव होता है और बूथ का कार्यकर्ता ही ये चुनाव लड़ता है।चुनाव चाहे छत्तीसगढ़ का चुनाव हो या 2019 में लोकसभा का हम अपने बूथ और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता के आधार पर लड़ेंगे और जीतेंगे भी।शाह ने कहा कि लोगों के साथ जन संपर्क कर अपनी विचारधारा और हमारी सरकार के कामों के साथ जोड़कर एक जनमत का निर्माण करना और उस जनमत से जनादेश का निर्माण कर सरकार बनाना और सरकार जन सेवा के लिए चलाना यही भाजपा का मंत्र है।परिश्रम की पराकाष्ठा करके विजय प्राप्त करना ये भाजपा के कार्यकर्ताओं का स्वभाव है।अमित शाह ने आगे कहा कि आज की ये सभा कोई आमसभा नहीं है, ये भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close