कांग्रेसियों का एलान ..PM को दिखाएंगे काला झण्डा…विजय ने कहा PCC आदेश का होगा पालन…युंकाई भी तैयार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर-–कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर की अगुवाई में कांग्रेसियों की बैठक हुई। गुप्त बैठक में बाहरी लोगों को दूर रखा गया। जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ काला झण्डा दिखाकर विरोध करने का फैसला किया। बैठक में विरोध प्रदर्शन को लेकर कई प्रकार के सुझाव सामने आए। लेकिन किस सुझाव पर अमल किया जाएगा। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेसी जानकारी देने से बचते रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   22 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जांजगीर प्रवास होगा। कयास लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री प्रदेश को कई प्रकार के सौगात देंगे। इधर कार्यक्रम का विरोध करने कांग्रेस भवन में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।बैठक में फैसला लिया गया कि प्रधानमंत्री का स्वागत काला झण्डा दिखाकर किया जाएगा।

                             बैठक खत्म होने के बाद किसी कांग्रेसी ने नहीं बताया कि जिला कांग्रेस नेता जांजगीर समूह में जाएंगे या फिर अलग-अलग अपने संसाधनों से प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

          मालूम हो कि एक दिन पहले पीसीसी की पहली कार्यसमिति की बैठक बिलासपुर में हुई। बैठक के बाद भूपेश बघेल और पी.एल.पुनिया ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं ने फैसला किया है कि 22 सितम्बर को प्रधानमंत्री का स्वागत काला झण्डा दिखाकर किया जाएगा। पीसीसी के निर्देश को ध्यान में रखकर आज नरेन्द्र बोलर की अगुवाई में रणनीति पर चर्चा करने कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई।

                     जानकारी देते चलें कि एक दिन पहले पीसीसी चीफ भूपेश और प्रभारी पी.एल.पुनिया ने जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष के साथ सिविल लाइन थाने का घेराव किया गया। लाठीचार्ज के बाद युवा और छात्र संगठन दो दिनों तक सिविल लाइन थाना के सामने विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने से पहले पुनिया और बघेल ने युवा नेताओं के साथ आम जनता को बरसते पानी में संबोधित किया।

            दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे। एडिश्नल एसपी अर्चना झा समेत मौके पर मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों को कांग्रेस नेता ने कहा जल्द ही तानाशाह अधिकारियों का सीआर कांग्रेस के नेता लिखेंगे। यदि भाजपा परस्त अधिकारी बाज नहीं आते हैंं। परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहे। पुनिया ने पुलिस अधिकारी को यहां तक कह दिया कि मैं भी डीएम रहा हूं। अच्छी तरह से मालूम है कि मजिस्ट्रियल जांच क्या है।

 आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि पीसीसी के निर्देश पर प्रधानमत्री का काला झण्डा दिखाकर स्वागत किया जाएगा। दोने वरिष्ठ नेताओं ने सिविल लाइन थाना के सामने भीगते हुए ज्ञापन दिया था। युवाओं को निर्देश दिया कि कमर कसकर तैयार रहें। आज इसी बात को लेकर बैठक हुई। नेताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।   क्या कुछ रणनीति बनी इसका खुलासा तो नहीं किया जाएगा। लेकिन कांग्रेस के सभी विंग को निर्देश दिया गया है कि दिशा निर्देश का पालन करते हुए काला झण्डा दिखाने जांजगीर में कार्यक्रम स्थल तक पहुंंचे।

                वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा ने बताया कि पीसीसी निर्देश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने जो भी फैसला लिया है उसका पालन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल तक पहुंंचने के लिए नेताओं के कई प्रकार के सुझाव दिए। फिलहाल उजागर करना ठीक नहीं है। लेकिन इतना तो है कि जांजगीर प्रस्थान के पहले महात्मा गांधी के श्री चरणों में सभी कांग्रेसी श्रद्धासुमन भेंट करेंगे।

close