लाठी चार्ज का विरोध:जांजगीर जाने से पहले कई कांग्रेसी गिरफ्तार,नाकेबंदी कर चल रही पूछताछ

Shri Mi
2 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।बिलासपुर कांग्रेस कार्यालय में पुलिस द्वारा मारपीट करने के विरोध में आज जब जांजगीर चांपा जाने के लिए कांग्रेस जन सुबह तैयार हुए तब पुलिस ने उन्हें घर से गिरफ्तार किया।पुलिस ने आज सुबह से ही नाकेबंदी की हुई थी। पर ऐसे कांग्रेसी जो जांजगीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए जाने वाले थे। उनके घरों में पहुंचकर उन्हें सुबह से गिरफ्तार किया और उन्हें थाने ले गई पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ और उनकी पत्नी सुरेंद्र कौर मक्कड़ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

श्रीमती मक्कड़ को उनके घर पर नजरबंद किया गया और श्री मक्कड़ को थाने ले जाया गया। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडे के घर से भी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।श्री पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की जन विरोधी नीतियों का जीता जागता उदाहरण है।घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों के साथ पुलिस द्वारा जो कार्रवाई की गई है। वह दर्शाता है कि रमन सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से डरा हुआ है।आज सुबह पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पाण्डेय पार्षद बिहारी देवांगन एन एस यू आई अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश देवांगन को गिरफ्तार किया है।

बेलसरी मे नाके बंदी
प्रधानमंत्री की सभा में विरोध करने जा रहे कांग्रेस जनों को सभा स्थल तक ना जा सके इसके लिए तखतपुर पुलिस ने बेलसरी मे बेरीकेटस लगाकार वाहनों को चेक कर रहे हैं और ऐसे लो जो लोग बिलासपुर की और जा रहे हैं उनसे पुछताछ कर रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close