जब अमर ने कहा..धैर्य रखें…साफ होगा स्मार्ट शहर का कचरा…राज्य बनेगा कांग्रेस मुक्त..जन्मदिन पर बोले..जनता के प्यार ने बनाया अमर

BHASKAR MISHRA
7 Min Read
बिलासपुर– भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन सुबह से ही जोश और उत्साह के साथ मना रहे हैं। निकाय मंत्री की दीर्घायु की कामना करने भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही मंदिर मस्जिद और गुरूद्वारा जाकर ईश्वर से आशीर्वाद मांग कर रहे हैं। जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन कर जनता के बीच फल और मिठाई बांच रहे हैं। अनाथालय और बृद्धाश्रम पहुंचकर अमर के लिए शुभआशीष ले रहे हैं। इसी क्रम में आज निकाय मंत्री ने आज कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन को संबोधित करने से पहले जन्मदिन का केक काटा। अपने संबोधन में अमर ने कहा..सभी कार्यकर्ता मिलकर विकास का कार्य करते रहें…किसी के चिल्लाने और आंदोलन से जनता भ्रम में नहीं आने वाली है। जब तक जनता का आशीर्वाद अमर को मिलता रहेगा..विपक्ष मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। हमें कचरा फेंकने की नई संस्कृति को मिटाना है। छपास रोगी नेताओं का जनता के बीच कोई जगह नहीं है।
                 नगरीय निकाय वाणिज्य कर उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री नगर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ मनाया। लिंक रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित बिलासपुर विधान सभा क्षेत्र के कायॅकताॅ सम्मेलन में मंत्री अमर अग्रवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले केक काटा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमर अग्रवाल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। अमर अग्रवाल..अमर रहे का नारा दिया।
जनता का प्यार ने बनाया अमर
             कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय के साथ प्रदेश के दिग्गज नेता भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमर ने कहा जब तक जनता और कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद उनके साथ है तब तक उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। क्योंकि उनके परिवार की रक्षा बिलासपुर की जनता और पार्टी के कार्यकर्ता करते हैं। मंत्री ने कहा जनता जानती है कि पन्द्रह साल पहले बिलासपुर क्या था..और आज का बिलासपुर क्या है। निकाय मंत्री ने कहा सही मायनों में कार्यकर्ताओं और बिलासपुर की जनता ने अमर को अमर बनाया है।
कचरा मानसिकता निकालने के बाद 100 प्रतिशत सफलता
               कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए अमर ने कहा जब बिलासपुर की जनता कचरे को  कचरे को कछार में फेंक रही है तो कुछ लोग घरों में कचरा फेंक कर अपनी कचरा मानसिकता को जाहिर कर रहे हैं। लेकिन किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। इन्हें हम नहीं जनता सबक सिखाएगी। अपने संबोधन के दौरान अमर ने बताया कि राज्य को कचरे के निपटारा मे अभी तक 90 प्रतिशत सफलता मिली है। यदि लोगों ने विकास विरोधी मानसिकता रखने वालों को सबक सिखाया तो वह दिन दूर नहीं जब हमें कचरे के निपटारा में 100 प्रतिशत सफलता मिल जाएगी।
                                           मेत्री ने कहा बिलासपुर धीरे धीरे स्मार्ट सिटी का स्वरूप लेेता जा रहा है। देश मे बिलासपुर को स्वचछता सर्वे मे 22वा स्थान हासिल हुआ है। जबकि रहने लायक शहरों में बिलासपुर की गिनती देश में 13 वां है। मंत्री ने बताया कि रायपुर बिलासपुर भिलाई दुर्ग मे माडर्न तरीके से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। धीरे धीरे इसका असर लोगों को दिखाई देने लगेगा। शहर का स्वरूप मन को आनंदित करेगा।
विकास में कचरा संस्कृति की बाधा
                 मंत्री ने कहा अजीब बात है जो मैने कहा नहीं उसे लेकर कुछ विकास विरोधी लोग हाय तौबा कर रहे हैं। मैने कभी नही कहा कि कांग्रेस कचरा है। यदि वे लोग अपने को कचरा मानकर अन्दोलंन करें तो इसमें मेरा क्या कसूर है। मुझे देश के कोने कोने में जाने का अवसर मिला। लेकिन विरोध की कचरा संस्कृति से कभी सामना नहीं हुआ। मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि विरोध की कचरा संस्कृति विकास में सबसे बड़ी अड़चन है। अब जनता ही ऐसी संस्कृति बोने वालों से जिला और प्रदेश को छुटकारा दिलाएगी।
                        मंत्री ने कहा कांग्रेस के पास अब कोई काम नहीं रह गया है। फिर उन्हें छपास का भी रोग है। इस रोग को मिटाने के लिए पेपरों में छपना जरूरी है। यही कारण है कि कांग्रेसी उल्टा-पुल्टा काम कर पेपर में नाम छपवा रहे हैं। फिर भी बताना चाहूंगा कि जनता कांग्रेसियों के पैतरों को अच्छी तरह से समझ रही है।
सहानुभूति का नहीं चलेगा दांव
                      यह काम हमारे हजारो कार्यकर्ता भी कर सकतें हैं। लेकिन नहीं….क्योंकि हमारे लोगों को ऐसी कचरा संस्कृति पसंद नहीं है। क्योंकि कांग्रेसी सहानुभूति लेने की फिराक में नए नए दांव खेल रहे हैं। जबकि सबको पता है कि  पुलिस लाठीचार्ज की घटना से ना तो हमारा  और ना ही हमारा कार्यकर्ताओं का कोई लेंना देना है। चिन्ता की कोई बात नहीं है…कांग्रेसी चाहे जितना भी दुष्प्रचार कर लें .उनकी दाल नहीं गलने वाली है। इस बार उनका राज्य से सफाया होना तय है। कांग्रेसियों को मेरी शुभकामनायें है कि वह इसी तरह हमारा काम आसान करते रहें….। हम शासन चलाते रहें…कांग्रेसी चिल्लाकर अपने आप को मिटाते रहें।
          अमर ने कहा एक कहावत तो लोगों ने सुनी होगी कि नंगा क्या खाएगा और क्या निचोड़ेगा..कहने की जरूरत नहीं कि मैं यह बात किसके लिए कह रहा हूं। आप कार्यकर्ता शांति बनाकर रखें।जिनके पास कुछ खोने को नहीं रहता वह इसी तरह चिल्लाता,चीखता और आरोप लगाता है। हमारे लोग धैर्य रखें…। घर घर जाएं। पार्टी और सरकार की योजनाओं को जनता के सामने पेश करें।
कार्यकर्ता मुखर लेकिन मर्यादित रहें
                    अमर अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता लोग सोशल मीडिया में मुखरता से साथ सामने आएं। लेकिन मर्यादा को पार करने की दुस्साहस ना करें।
दिग्गजों ने किया संबोधित
इस मौके पर कार्यकर्ता सम्मेन को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,खाद्य मंत्री पुन्नु लाल मोहिले, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान,सांसद लखन लाल साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुतिॅ बांधी, महापौर किशोर राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, सभापति अशोक विधानी, आदित्य अग्रवाल, बेनी प्रसाद गुप्ता समेत बडी संख्या में भाजपा कायॅकताॅ और पदाधिकारी मौजूद थे।
close