भाजपा नेताओं का करारा जवाब..जैसी करनी वैसी भरनी..कांग्रेसियों के उड़ गए तोते…कहा..प्रदेश हुआ शर्मसार

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— सेक्स सीडी काण्ड मामले में सीबीआई के कोर्ट के फैसले के बाद पूरे प्रदेश के कांग्रेस नेता सड़क पर आ गए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों की तरह बिलापुर में भी कांग्रेसियों ने नेहरू चौक पहुंचकर प्रदर्शन किया। सीएम का पुतला जलाया। इधर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता भूपेश बघेल समेत सभी कांग्रेसियों पर एक साथ निशाना साधा। दुर्गा सोनी,मनीष अग्रवाल,रामदेव कुमावत,प्रवीण दुबे,मकबूल अली, रजनीश सिंह,रोशन समेत अन्य भाजपा नेताओं पुतला दहन को नौटंकी करार दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                                   प्रेस नोट जारी कर भाजपा नेताओं ने कहा कि सच्चाई सामने आने के बाद कांग्रेसियों के हाथ से तोते उड़ गए हैं। कल तक सेक्स काण्ड मामले को सीबीआई जांच की मांग करने वाले कांग्रेसियों के सामने जब हकीकत सामने आ गयी…सीबीआई को तोता करार देने लगे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि काला झण्डा दिखाने से नहीं बल्कि पीसीसी प्रमुख की हरकतों से लोकतंत्र शर्मसार हुआ है।

                       भाजपा नेताओं ने कांग्रेसिों के पुतला दहन अभियान को नौटंकी करार देते हुए कहा कि पीसीसी प्रमुख की हरकतों से प्रदेश ही नहीं बल्कि लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। एल्डरमैन दुर्गा सोनी ने कहा कि काला झण्डा दिखाने वालों की सच्चाई सामने आ चुकी है। सेक्स सीडी स्कैम की सच्चाई सामने आने के बाद कांग्रेसी मुंह दिखाने के काबिल नहीं रह गए हैं। यह सच है कि जिनके आंखों में छल प्रपंच और षडयंत्र का पर्दा चढ़ा हो…उसे विकास दिखाई ही नहीं देगा। सीबीआई ने सच और झूठ का पर्दाफाश किया है। सीबीआई के फैसले से आम जनता के मन में कानून के प्रति विश्वास पुख्ता हुआ है।

                                           एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि लोकतंत्र को काले झण्डे से नहीं बल्कि गलत आचरण रखने वालों और षड़यंत्रकारियों से खतरा है। सीबीआई ने सच को सामने ला दिया। जाहिर सी बात है कि अब कांग्रेसियों  को मुंंह छिपाने के लिए कही स्थान नहीं बचा है। दरअसल कांग्रेस नेताओं ने लाठीचार्ज के बहाने सच को छिपाने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री और निकाय मंत्री समेत मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का विरोध कांग्रेसियों की सोची समझी रणनीति हिस्सा है। लेकिन किसी के दबाव में नहीं आकर कानून ने अपना काम किया। जनता ने भी कानून के फैसले को स्वीकार कर लिया है। अब विकास विरोधी कांग्रेसियों को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए। अब तो यह स्पष्ट हो गया कि पुलिस ने जो काम किया..ऐसा लोगों के लिए उचित ही कहा जाएगा।

     प्रवीण दुबे,मकबूल और विजय ने कहा कि झूठ की भी हद होती है। लेकिन इन षड़यंत्रकारियों को यह क्यों नहीं समझ में आता कि सच की हमेशा जीत होती है। झूठ कितना भी बलशाली क्यों ना हो..उसे सच से पराजित ही होना पड़ता है। सीबीआई ने झूठ और सच को अलग अलग कर दिया है। सेक्स सीड़ी काण्ड के मास्टरमाइंड को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आने वाले समय में पूछताछ के बाद एक एक सच सामने आ जाएगा। अब तो जाहिर हो गया है कि प्रदेश से कांग्रेस का सुप़ड़ा साफ हो जाएगा।

              भाजपा अध्यक्ष रजनीश सिंह,युवा नेता रोशन सिंह ने कहा, जैसी करनी वैसी भरनी। लाठीचार्ज के बहाने भूपेश बघेल और उनकी टीम सच को छिपाने में नाकायाब हो गयी। सच की जीत हुई है। अमर अग्रवाल के खिलाफ षड़यंत्र करने वालों को खूब पड़ी और अब मुख्यमंत्री को आइना दिखाने वालों का मुह काला हो गया है। सीबीआई को तोता कहने वालों को..कोर्ट में तोते की तरह बोलना ही होगा। इसके बाद जमता को भी मालूम जाएगा कि सत्ता के लालचियों और षडयंत्रकारियों का क्या हश्र होता है। देश शर्मसार हुआ है। क्योंकि जनता पुतला जलाने वालों की नौटंकी से अच्छी तरह से परिचित हो चुकी है। अब तो जाहिर हो चुका है कि सच को परेशान किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं…।

close