दुर्ग में वोरा..बिलासपुर में अटल,दिलीप, रायपुर में पुनिया गिरफ्तार…पुलिस ने जगह-जगह घेरा…गिरफ्तारी का कर रहे विरोध

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश में जगह-जगह कांग्रेसी जमकर विरोध कर रहे हैं। रायपुर पहुंचों अभियान के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की जगह-जगह गिरफ्तारी हो रही है। रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर,अम्बिकापुर कमोबेश सभी शहरों में कांग्रेस नेताओं को या तो नजरबंद कर दिया जा रहा है। या फिर रास्ते से गिरफ्तार कर थाने में रखा जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           बिलासपुर से प्रदेश कांग्रेस के आहवान पर प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, विधायक दिलीप लहरिया की अगुवाई में रायपुर जा रहे कांग्रेस के दर्जनों नेताओं को चकरभाठा में गिफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रो से रायपुर प्रस्थान करने वाले कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने पकड़कर थाने में बैठाया है।

              अटल श्रीवास्तव,दिलीप लहरिया की अगुवाई में जिले से रायपुर जा रहे कांग्रेस नेताओं के काफिले पुलिस ने चकरभाठा में रोककर गिरफ्तार किया है। पचास से अधिक कांग्रेसियों को चकरभाठा थाने में बैठाकर रखा गया है। यद्यपि काग्रेसियों ने गिरफ्तारी का भरपूर विरोध किया। लेकिन किसी की पुलिस के सामने एक नहीं चली। बावजूद इसके पुलिस ने किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया।

           अटल श्रीवास्तव और दिलीप लहरिया समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अघोषित अापातकाल की स्थिति बन चुकी है। लोगों को घर से नहीं निकलने दिया जा रहा है। किसी को नजरबंद तो किसी को थाने में बैठाकर सरकार तानाशाही कर रही है। अटल और दिलीप ने बताया कि भूपेश बघेल को राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। सरकार रायफल चार्ज और लाठीचार्ज की घटना के बाद डर गयी है।

              चकरभाठा में गिरफ्तार किये गए कांग्रेसियों में प्रमुख रूप से निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन शेष, ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन प्रवक्ता अभय नारायण राय,प्रदेश सचिव रवि श्रीवास, रविन्द्र सिंह प्रमोद नायक , धर्मेश शर्मा, अरविन्द शुक्ला, निर्मल मानिकपुरी, अखिलेश बाजपाई, मिथिलेश सेंदरी, किशन गन्धर्व, वसीम खान,जावेद मेमन, शिवा नायडू, अकबर खान, राकेश सिंह, हर्ष परिहार, रामा बघेल, आबिद अली,सुयब खान, अरशद, राजूयादव, ज्योति प्रकाश, प्रेम सोना, मो.गुलाब, प्रेम सोनी, केशव गौरख, जीतू यादव, बापी डे, दिनेश मुदलियार शामिल हैं। इस दौरान यूथ नेताओं की संख्या जमकर देखने को मिली है।

                 प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि कांग्रेस भवन और प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव के मकान को पुलिस छावनी बना दिया गया था। बावजूद इसके कांग्रेसी रायपुर के लिए निकलने में कामयाब हो गए। चकरभाठा में सीएसपी पी.सी.राय, सिविल लाइन थाना प्रभारी और टीआई चकरभाठा की टीम ने जबरदस्ती चकरभाठा में गिरफ्तार कर सभी कांग्रेसियों को रखा है।

दुर्ग में अरूण वोरा गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार दुर्ग में कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस आह्वान पर रायपुर के लिए निकले लेकिन सभी नेताओं को पुलिस ने धर दबोचा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच जमकर कहासुनी हुई। बावजूद इसके पुलिस ने विधायक अरूण वोरा,मदन जैन,विल्सन डिसुजा को उनके निवास स्थान से ही गिरफ्तार कर लिया। सभी थाना में बैठाकर रखा गया है। कांग्रेसी इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

रायपुर में पुनिया और सत्यनारायण गिरफ्तार

              पुलिस ने रायपुर में प्रदेश कांग्रेस महासचिव पी.एल.पुनिया, सत्यानारायण शर्मा समेत दर्जनों नेताओं को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए नेताओं में कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हैं। टीएस सिंह देव को भी पुलिस ने केन्द्रीय जेल दिया है। इस दौरान सभी कांग्रेसी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस नेताओं का लगातार सरकार के खिलाफ उग्र विरोध जारी है।

close