रायपुर में कांग्रेसियों की रिकार्ड तोड़ गिरफ्तारी…प्रदेश में गूंजा मैं हू भूपेश…पुनिया,महंत बने केन्द्रीय जेल का मेहमान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— भूपेश बघेल की गिरफ्तारी और लाठीचार्ज घटना के खिलाफ प्रदेश मे कांग्रेसियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है।एक दिन पहले भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में कांग्रेसियों में गहरा आक्रोश है। सुबह से ही पुलिस ने कांग्रेसियों की धर पकड़ शुरू कर दी। प्रदेश के कोने कोने से रायपुर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बीच में ही धर दबोचा। कई जगह तो नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया। जानकारी के अनुसार अकेले रायपुर में सरकारी आंकड़ों के अनुसार पांच हजार से अधिक कांग्रेसियों की गिरफ्तारी हुई है। पुनिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं को सेन्ट्रल जेल का कैदी बनाया गया। वहीं रायपुर के प्रगति मैदान में गिरफ्तार कांग्रेसियों का महाकुम्भ देखने को मिला। इसके अलावा प्रदेश के जिलों और ब्लाकों मे भी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर रायपुर जाने से रोका गया। बावजूद हजारों लोग पीसीसी के आह्वान पर रायपुर पहुंचने में कामयाब भी हुए।
रायपुर में हजारों की गिऱफ्तारी…पुनिया समेत बड़े नेताओं को सेन्ट्रल जेल
                 जानकारी के अनुसार पुख्ता पुलिस व्यवस्था के बीच भी प्रदेश के कोने कोने से कांग्रेसी रायपुर पहुंचने में कामयाब हुए हैं। सुबह ही पी.एल.पुनिया टीएस सिंहदेव, सत्यनारायण शर्मा समेत सैकड़ों वरिष्ठ कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।
     
                           बिलासपुर से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय,सुनील शुक्ला,शैलेन्द्र जायसवाल समेत सैकड़ों कांग्रेस नेता रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने में कामयाब हुए। शैलेश पाण्डेय ने बताया कि राजीव भवन में हज़ारों महिला कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल की गिरफ्तारी का विरोध किया। सामान्य बैठक के बाद हजारों की संख्या में सभी कांग्रेसी गिरफ्तारी देने के लिए बाहर निकले। इस दौरान महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस,एनएसयूआई नेताओं ने भूपेश बघेल की गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया। पूर्व कांग्रेस बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला,प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र गंगोेत्री को भी पुलिस ने पकड़कर प्रगति मैदान भेज दिया।
             इस दौरान पीएल पुनिया, टी एस सिंहदेव,डॉ. चरणदास महंत, रविन्द्र चौबे, मो अखबार समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस बीच पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर तनाव की स्थिति देखने को मिली। पुलिस को आँशु गैस छोड़ने की नौबत आ गयी। बड़े नेताओं को छोड़कर कमोबेश 5 हाजर से अधिक कांग्रेसियों को पण्डरी के पास गिरफ्तार कर अस्थायी जेल प्रगति मैदान में देर शाम तक रखा गया।
नांदघाट में तखतपुर कांग्रेसी पकड़ाए
             तखतपुर के सभी कांग्रेसियों को नांदघाट के पास पुलिस ने गिरफ्तार किया। कांग्रेस नेता जगजीत सिंह मक्कड़,आशीष सिंह ठाकुर,जितेन्द्र पाण्डेय,शिवबालक कौशिक की अगुवाई में रायपुर जा रहे सभी सैकड़ों कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने भेज दिया। बाद में कांग्रेसियों को रिहा कर दिया।  गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। हाय के हाय के नारे भी लगाए। जितेन्द्र ने कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है।
बेलतरा में त्रिलोक श्रीवास और समर्थक पकड़ाए
                बेलतरा में त्रिलोक श्रीवास की अगुवाई में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। त्रिलोक ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को काला झंडा दिखाने का कार्यक्रम रखा गया था। पुलिस ने विजय केशरवानी पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपाई रमेश कौशिक विनोद साहू, राम प्रसाद चंद्राकर तुकाराम चंद्राकर बाबा खान महेंद्र  वीरेंद्र भारत कृष्णा श्रीवास राजेश सिंह गौड़ कौशल श्रीवास्तव गणेश वर्मा मंगल बाजपाई शत्रुघन निषाद सरपंच राम दास राम अवतार सूर्यवंशी संतोष यादव समेत कई लोगों को पुलिस ने पकड़कर अस्थायी जेल भेजा गया।
Share This Article
close