केबिनेट में फेरबदल,2 मंत्री हटाए गए, नए मंत्रियों ने ली शपथ,पर्रिकर बने रहेंगे सीएम

Shri Mi
1 Min Read

पणजी। गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की कैबिनेट से2 मंत्रियों को बाहर कर नए मंत्री शामिल किए गए है।।नए मंत्रियों विधायक नीलेश काबराल और मिलिंद नाइक ने सोमवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली।भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि पर्रिकर राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। गोवा में इस्तीफा देने वाले 2 बीमार मंत्रियों में फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकईकर हैं। दोनों ही पिछले कुछ समय से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। डिसूजा और मडकईकर को ऐसे वक्त में कैबिनेट से हटाया गया जब स्वयं मुख्यमंत्री पर्रिकर दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बाहर होने वाले डिसूजा अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती हैं तो मडकईकर का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है

कैबिनेट में शामिल किए गए नाइक लक्ष्मीकांत पारसेकर सरकार में बिजली मंत्री रह चुके हैं। वहीं काबराल पहली बार मंत्री बने हैं। दोनों ही भाजपा के हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close