भूपेश बघेल की गिरफ्तारी का विरोध : कांग्रेसियों ने पुलिस की मौजूदगी में फूंक दिया सरकार का पुतला

Shri Mi
1 Min Read

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी )।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष एवं नगरपंचायत पार्षद प्रतीक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का पुतला लरंगसाय चौक पर पुलिस की मौजूदगी में फूंक डाला।वही पुलिस वालों ने पानी एवम डंडे से पीटते हुए बुझाने कि कोशिश की लेकिन पुतला पूरी तरह जल कर खाख हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को षडयंत्र पूर्वक सीडी काण्ड मामले में जेल भेजने और कांग्रेसी विधायको एवम कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में रामानुजगंज में एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस ने लरंगसाय चौक पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का पुतला फूंका गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कार्यकर्ताओ ने लरंगसाय चौक पर घन्टो नारे बाजी के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का पुतला फूंका पुतला दहन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देने मे सफल रहे।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता,अशोक जयसवाल,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रतीक सिंह,विकास गुप्ता,राहुल बर्मन,राकेश कश्यप,सूरज धारकर,शुभम दास, आलोक यादव,अभिषेक सिंह,अमृत जायसवाल,तौहीद रजा,राकेश ठाकुर, आशीष गुप्ता,दीपक सहित एनएसयूआई युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close