सामने आई सिम्स की लापरवाही..मरीज ने तोड़ा दम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CIMS MORTURY 002बिलासपुर— अकलतरा निवासी जीवन यादव की देर रात सिम्स अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के बाद मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि समय पर इलाज नहीं हो पाने के कारण घर का कमाऊ पूत हमारे बीच नहीं रहा। फिलहाल जीवन यादव का शव इस समय मर्च्युरी में रखा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         कल देर शाम अकलतरा निवासी जीवन राम यादव पेट दर्द की शिकायत के बाद सिम्स में भर्ती किया गया। घंटों तड़पने के बाद उसकी मौत हो गयी है। जीवन अकलतरा में पान ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। कल शाम को उसे पेटदर्द की शिकायत हुई। परिवार वालों ने स्थानीय स्तर पर उसका इलाज करवाया। बाद में डाक्टर ने जीवन को सिम्स रिफर कर दिया।

                       परिवार वालों का आरोप है कि मरीज को घंटों भर्ती करने के बाद भी उसका इलाज नहीं किया गया। जब ड़ॉक्टरों से इस बात की शिकायत कि गई तो उन्होंने बताया मरीज को ब्लड की जरूरत है। जब तक डोनर नहीं आएगा तब तक सिम्स से ब्लड नहीं दिया जाएगा।

               मृतक की बहन सीमा यादव ने बताया कि हम लोग बहुत गरीब हैं। हमारे पास ना तो राशन कार्ड है और ना ही स्मार्ट कार्ड। मिन्नत करने के बाद भी डॉक्टरों ने हमारी एक नहीं सुनी। जिसके चलते हमारा भाई बिना इलाज किये ही खत्म हो गया। सीमा यादव के अनुसार एनजीओ हैण्डस ने उनकी सहायता जरूर की। लेकिन तब तक हमारा भाई हमसे दूर जा चुका था।

                       हैण्डस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सिम्स में जीवन का ठीक से प्राथमिक उपचार तक नहीं किया गया। उसका इलाज काफी देरी से हुआ। रात को उन्होंने बताया कि मरीज को ब्ल़ड की जरूरत है। जिसके चलते परिजन मृतक को सिम्सम में छोड़कर दर- दर भटकते रहे। मृतक के परिजन ने न्याय की गुहार लगाई है।

close