रिकार्ड संख्या में गिरफ्तारी..शाम निःशर्त रिहा हुए 1757 कांग्रेसी …नेताओं ने कहा बेनकाब हुए षड़यंत्र रचने वाले

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—जिला कांग्रेस ने आज भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ जंगी प्रदर्शन में  1757 कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी। जिला शहर के कार्यक्रम में जिले के दिग्गज नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया,प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,नरेन्द्र बोलर,विजय केशरवानी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने हल्ला बोला। सरकार पर भूपेश बघेल को जबरन फसाये जाने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने कहा कि अब कैलाश मुरारका ने जुबान खोलकर भाजपा के असली चेहरे को बेनकाब कर दिया है।
                                     आज जिला कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रशासन पर हल्ला बोला। कांग्रेस भवन से हजारों की संख्या में कांग्रेसी रैली निकालकर चौक चौराहों से होते हुए केन्द्रीय जेल पहुंचे। बिलासपुर सेंट्रल जेल के सामने पहुंचकर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान करीब 2000 से अधिक कांग्रेसी मौजूद थे। पुलिस प्रशासन ने सभी कांग्रेसियों की सांकेतिक गिरफ्तारी कर अस्थायी जेल छत्तीसगढ़ स्कूल भेज दिया। बाद कांग्रेस नेताओं को निःशर्त रिहा भी कर दिया गया।
        दिलीप लहरिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार अब अंतिम सांस गिन रही है। कांग्रेस की लोकप्रियता प्रदेश सरकार डर चुकी है। जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ भयंकर आक्रोश है। मस्तूरी विधायक ने बताया कि सरकार अब लाख कोशिश करे लेकिन विधानसभा चुनाव में हार निश्चित है।
                          प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने अस्थायी जेल में कैद कांग्रेसियों को संबोधित किया। श्रीवास्तव ने कहा कि जनता के सामने झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। सीडी बनाये जाने से लेकर वितरण तक भाजपा नेताओं का हाथ है। निष्कासित भाजपा नेता ने एलान किया है कि भाजपा सरकार में क्या कुछ जनतंत्र के खिलाफ हो रहा है जल्द ही पर्दाफाश करेंगे। जिस दिन कैलाश मुरारका मुंह खोलेंगे..उसी दिन भाजपा की असलियत सामने आ जाएगी।
            प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नरायण रॉय ने कहा की सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने का प्रयास कर रही है। जनता की अदालत में अब भारतीय जनता पार्टी नेताओं की दाल नहीं गलने वाली है। भाजपा का अंतर्कलह सामने आ चुका है। मुरारका का आका कौन है, और रावण किसको कह रहे हैं। जल्द ही जनता के सामने आ जाएगा। अरविंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के जमानत के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से घबरा चुके हैं। उनकी बचैनी सीडी कांड से झलक रही है।
                उपस्थित कांग्रेसियों को पूर्व महापौर राजेश पांडे,सीमा पांडे,धर्मेश शर्मा,महेश दुबे,राजेन्द्र शुक्ला, निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूदीन ने किया। शाम चार बजे पुलिस प्रशासन ने 1757  रिकार्ड संख्या में कांग्रेसियों को रिहा किया।
TAGGED: , , ,
close