स्मृति वन में अब 7 डी सिनेमा…मंत्री ने किया लोकार्पण…कहा…दिखने लगा स्मार्ट सिटी का रंग..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने आज स्मृति वन में फन एडवेंचर थीम पार्क और 7 डी सिनेमा का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को मंत्री ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि हमर बिलासपुर बहुत जल्द स्मार्ट होने जा रहा है। स्मार्ट शहर की कल्पना हमने पहले से ही कर रखी है। स्मृति वन जितना बड़ा गार्डन पूरे प्रदेश में नही हैं। यहां तीन कार्निवल हो चुके हैं। आसपास के राज्यों में भी इसकी लोकप्रियता देखने और सुनने को मिली।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                मंत्री ने कहा कि यहां लोग अब घूमने के साथ 7 डी सिनेमा के माध्यम से 3 डी मनोरंजन भी कर सकेंगे। राज्य के पहले कचरे के निपटारे के लिए हमने कछार में प्लांट शुरू कर दिया है। यहां गीले कचरे से खाद बन रही है। यह अपने आप में देश का अनोखा उदाहरण है। रहने के लिए सबसे अच्छे शहरों में बिलासपुर की गिनती 13वें नंबर में है। यहां के नागरिक शांतिप्रिय और मेहनतखश हैं। आज बिलासपुर स्मार्ट सिटी बनने की  दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। जल्द ही आप सभी को अहसास होगा कि हमारा शहर स्मार्ट हो रहा है।
                     कलेक्टर पी दयानन्द ने कहा कि स्मार्ट सिटी में जो सुविधाएं होनी चाहिये वो स्मृति वन में भी दिखने लगी हैं। स्मृति वन के बदलते हुए स्वरूप को देखा है। इसका पूरी तरह से कायाकल्प हो गया है। आसपास के लोगों के लिए मनोरंजन की अच्छी जगह है। यहां पर आशा करता हूं कि आपसभी काफी इंज्वाय करेंगे।
               कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, विजयधर दीवान, अशोक विधानी, सौमिल रंजन चौबे, उमेशचंद्र कुमार, अंजनी कश्यप, पार्षद तजामुल हक मौजूद थे।
close