चुनावी तैयारी : कांग्रेस प्रदेश में 7 जगह कराएगी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर। 1 अक्टूबर  को दोपहर 1 बजे, प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन, शंकर नगर रायपुर में प्रदेश के पिछडा वर्ग विभाग के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं प्रदेश कांग्रेस पिछडा वर्ग विभाग प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायतीराज के प्रतिनिधियों की अतिआवश्यक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी है। बैठक में अखिल भारतीय पिछडा वर्ग विभाग के अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ,प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं राज्यसभा सांसद छाया वर्मा सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थ्ति रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावो में पिछड़े वर्ग की निर्णायक भूमिका और कांग्रेस की किसान हितकारी नीतियों को मजबूत बनाने पर इस बैठक में विचार होगा। सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश में निवासरत पिछड़ा वर्ग के सर्वागिण विकास व समाजिक उत्थान के लिये कांग्रेस पार्टी द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं राज्य की भाजपा सरकार के सामाजिक विफलताओं को आम-जनता के बीच पहुंचाना है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने संभागीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की जानकारी देते हुये बताया है कि 4 अकटूबर 2018 को बिलासपुर संभाग के चांपा में दोपहर 12 बजे, 5 अक्टूबर 2018 को रायपुर संभाग के बिलाईगढ़ में दोपहर 12 बजे एवं बलौदाबाजार में शाम 4 बजे होगा, 7 अक्टूबर 2018 को दुर्ग संभाग के कवर्धा में दोपहर 12 बजे, 8 अक्टूबर 2018 को सरगुजा संभाग के सूरजपुर में दोपहर 12 बजे, 9 अक्टूबर 2018 को बस्तर संभाग के चारामा में दोपहर 2 बजे एवं 10 अक्टूबर 2018 जगदलपुर में दोपहर 12 बजे होगा।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close