अनुभव का ऊर्जा के मिलन से 100 प्रतिशत सफलता..मंत्री ने कहा…महिलाओं के सशक्त होने से मजबूत हुआ समाज

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर– निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत किया। जगह जगह आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। शहरी आजीविका मिशन कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधन में अमर ने कहा कि महिलाएं यदि सशक्त होंगी तो छत्तीसगढ़ राज्य भी प्रगति करेगा। सरकार ने दीनदयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का बीड़ा उठाया है। कार्यक्रम का असर भी अब दिखाई देने लगा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    अग्रवाल ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण राज्यभर की महिलाएं सशक्त हो रही हैं। बीजापुर जाता हूं तो देखता हूं कि वहां की महिलाएं अचार बनाकर उसकी पैकिंग कर बाजार में बेचकर आमदनी कर रही हैं। कवर्धा की महिलाएं फिनायल और साबुन बनाकर आय अर्जित कर रही हैं। जो महिलाएं कल तक घर तक सीमित थीं..आज स्व सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं।

             महिलाएं ऑटो रिक्शा और ई.रिक्शा के माध्यम से परिवार का भरण पोषम कर रही हैं।  मुझे याद है कि स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए मितानिनों का गांवों में अच्छा काम देखकर उनकी नियुक्ति शहरों में भी की गयी। शहरों में मितानिनों ने बेहतर काम किया है। गर्भवती महिलाओं का प्रसव हो या फिर पौष्टिक आहार  वितरण का हो। मितानिनों ने बहुत ही बेहतर कार्य किया। आरोग्य समिति की सदस्य भी मोहल्ले में प्रत्येक घर में अस्वस्थ्य मरीज की देखरेख करती हैं। आज स्मार्ट कार्ड की सुविधा होने से आज किसी भी गरीब को इलाज के लिये नहीं भटकना पड़ता है। अब आयुष्मान योजना से 5 लाख तक का इलाज शुरु हो गया है।

                 अमर ने कहा कि उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को गैस कनेक्शन का तोहफा दिया गया। महिलाओं को चूल्हे के धुंये से मुक्ति मिल गई है। अब पक्का घर का भी सपना साकार हो रहा है। किसी भी गरीब का घर 2022 तक कच्चा नहीं रहेगा। इस दौरान मंत्री ने सभी पात्र हितग्राहियों को पट्टा देने की घोषणा की।

बुजुर्ग घर की सबसे बड़ी पूंजी

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अमर अग्रवाल ने कहा कि किसी भी घर की सबसे बड़ी पूंजी बुजुर्ग होते हैं। बुजुर्गों के दिये संस्कारों ने ही हमारे शहर को संस्कारधानी की पहचान दिलाई है। बुजुर्गों का मार्गदर्शन हमको और समाज को हमेशा मिलता रहे। मंत्री ने कहा बुजुर्गों की उपस्थिति मात्र हमें बड़ी ताकत मिलती है।

           निकाय मंत्री ने त्रिवेणी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमर अग्रवाल ने कहा कि जिसने भी वरिष्ठों को अपमानित किया वह जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सका है। युवाओं से बताना चाहता हूं कि रोज अपने घर के बुजुर्गों के पास बैठें। उनके अनुभवों को जीवन में उतारें। बुजुर्गों के अनुभवों को नई व्यवस्था में ढालकर समाज और देश के विकास में योगदान दें।

             अमर ने कहा कि यदि युवाओं को सफलता का आसमान छूना है तो उन्हें बुजुर्गों के अनुभव को लेना ही होगा। सिर्फ उत्साह से सफलता नहीं मिलती है। अनुभव और ऊर्जा जब एक हो जाते हैं..सफलता की गारंटी सौ प्रतिशत हो जाती है। मंत्री ने बताया कि हमारे देश में बुजुर्गों का हमेशा से आदर सम्मान होता रहा है। यही कारण है कि दुनिया में आज सबसे खुशहाल लोग भारत में ही रहते हैं। सरकार ने वरिष्ठजनों के लिये अनुभव भवन बनवाए हैं। क्योंकि यहा बुजुर्गों के अनुभवों को साझा किया जाता है। जिससे सभी को लाभ मिलता है।

               कार्यक्रम में वरिष्ठजनों का मंत्री अग्रवाल ने शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महापौर किशोर रायए सभापति अशोक विधानीए संयुक्त संचालक समाज कल्याण  एच खलको  ज्येष्ठ नागरिक संघ के चंद्रप्रकाश राजेंद्र दिवाकरए रमेश मिश्रा देवव्रत जुनेजा शीला शर्मा और बड़ी संख्या में वरिष्ठजन मौजूद थे।

close