कांग्रेसियों ने कहा रहेंगे मौन..निकालेंगे रैली…लाठीचार्ज के गुनहगारों की करेंगे न्यायियक जांच की मांग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस कार्यालय में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेसियों ने पिछले एक महीनों की गतिविधियों पर चर्चा की। इसके अलावा आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर विचार विमर्श किया। सभी कांग्रेसियों ने एक सुर में गांधी जयंती के दिन लाठी चार्ज के विरोध में मौन धरना के अलावा रैली निकालने का फैसला किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष शेख गफ्फार, विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने बिंदुवार कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में शामिल सभी कांग्रेसियों ने अपनी बातों को भी रखा।

             बैठक के बाद नरेन्द्र बोलर ने बताया कि लाठी चार्ज घटना के बाद आगे की गतिविधियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही मंत्री के खिलाफ वार्डों में फेरी लगाकर विरोध प्रदर्शन का फैसला किया गया है। नरेन्द्र बोलर ने बताया कि सभी कांग्रेसियों ने फैसला किया है कि 2 अक्टूबर गाँधी जयंती के के दिन मौन धरना प्रदर्शन के अलावा रैली निकालकर सरकार की जनविरोधी गतिविधियों का विरोध किया जाएगा।

                                         बोलर ने बताया कि गांधी जयंति पर सुबह 10 से 11 बजे तक जफर अली के संयोजन में गाँधी जी को श्रद्धांजली अर्पित करने के बाद 11 से 1 बजे तक शहर कांग्रेस के नेतृतव लाठी चार्ज की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान लाठीचार्ज घटना की न्यायिक जाँच की हाईकोर्ट के न्यायधीश की अध्यक्षता में करना का दबाव बनाया जाएगा। दोषी अधिकारीयों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की जाएगी। मौन धरना के साथ दोपहर 1 बजे गाँधी चौक से देवकीनंदन चौक तक कांग्रेसी रैली निकालेंगे।

                       बैठक में नेता प्रतिपक्ष शेख नजरुद्दीन, पूर्व विधायक अरुण तिवारी, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता शिवा मिश्रा, एसपी चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव पंकज सिंह, शहर उपाध्यक्ष सीमा सोनी, मोती थारवानी,शहर महिला अध्यक्ष सीमा पाण्डेय ब्लाक एक और दो अध्यक्ष तैय्यब हुसैन, विनोद साहू महामंत्री मोईनुद्दीन, देवेन्द्र सिंह बाटू, राकेश सिंह, अखिलेश बाजपेयी, पंचराम सूर्यवंशी, कांग्रेस पार्षद प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल, रमा बघेल, तरु तिवारी,शैलेन्द्र पाण्डेय, उमेश कश्यप और मोहम्मद हाफिज, सुभाष ठाकुर, मल्लू पंत सुभाष ठाकुर समेत सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।

close