कांग्रेसियों ने किया सड़क धसकने का विरोध..दिया धरना…जावेद ने कहा…लौटा दो हमारा पुराना बिलासपुर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—सोमवार को मगरपारा चौक में कचरा ढोने वाली निगम की गाड़ी बीच सड़क में फंस गयी। सड़क धसकने से कचरा कचरा गाड़ी का पहिया नीचे चला गया। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान पार्षदों के साथ युवा कांग्रेसियों ने मौके पर धरना प्रदर्शन कर सरकार पर घटिया सड़क निर्माण का आरोप लगाया।
                      सोमवार को कचरा ढोने वाली निगम गाड़ी मगरपारा चौक में फंस गयी। सड़क धसकने से पहिया नीचे चला गया। खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं के साथ युवा कांग्रेसी भी पहुंच गए। युवा और जिला कांग्रेस नेताओं ने  महापौर के खिलाफ नारेबाजी कर इस्तीफा मांगा। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अभी दस दिन पहले लिंक रोड़ की सड़क धसकने से मोटरसायकल सवार घायल हो गया। अब मगरपारा में कचरा गाड़ी फंस गयी है।
             युवा कांग्रेस नेता जावेद मेमन ने कहा कि सड़क धंसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गांधी चौक से तारबाहर के बीच सड़क धंस चुकी है। घटिया निर्माण की वजह से शहर में सड़कों के धंसने का क्रम बदस्तूर जारी है। जावेद और शिवा नायडू समेत सभी कांग्रेसियों ने बताया कि सड़क निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। मॉनिटरिंग के अभाव में स़ड़क निर्माण की राशि का बंदरबांट हुआ है। यही कारण है कि शहर की सारी स़ड़कें गुणवत्ताहीन बनायी गयी है।
                    कांग्रेसियों के अनुसार भ्रष्टाचार का उदाहरण बलराम टॉकीज रोड,गुरुनानक चौक से लालखदान रोड में आज भी देखा जा सकता है।  शहर की किसी भी सड़क का एलाइनमेंट ठीक नहीं है। यही कारण है कि कुछ महीनों में ही शहर की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गयी है । जब भी सड़क धसकने या टूट फूट की जानकारी मिलती है तो पी़डब्लुडी भ्रष्टाचार का नारियल सिवरेज के माथे पर फोड़..पल्ला झाड़ लेता है।
            जिला कांग्रेस शहर महामंत्री अरविन्द शुक्ला ने बताया कि पहले तो सीवरेज प्रोजेक्ट के लिए शहर कि सडक़ों को खोदा गया। पाईप बिछाने के बाद कमजोर मिट्टी पर सड़क का निर्माण कर दिया गया। सड़क निर्माण के दौरन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जमकर ससकारी राशि की बंदलबांट की। गुणवत्ता को नजरअंदाज कर घटिया सड़क का निर्माण किया गया है। स़ड़क धसकने की लगातार शिकायत के बाद जनता में भय का माहौल है। चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।
सुचना पर पहुंचे युवा कांग्रेसी
            सड़क धसकने की जानकारी मिलते ही युवा कांग्रेसी मौके पर पहुँच कर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर जिला कांग्रेस नेता और पार्षद भी पहुंच गए।निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन,पंचराम सूर्यवंशी,रामा बघेल.काशी रात्रे मुकीम अंसारी समेत दर्जनों कांग्रेसी युवाओं के धरना प्रदर्शन का स्वागत और समर्थन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान जावेद मेमन समते कमोबेश सभी कांग्रेसियों ने मंत्री,महापौर और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस नेता जावेद मेमन ने कहा कि  हमारा पुराना बिलासपुर लौटाया जाए। कम से कम सड़कें तो नही धसेंगी। लोगों को जान से हाथ तो नहीं धोना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस नेता और पार्षदों के अलावा युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जावेद मेमन,शहर अध्यक्ष शिवा नायडू,दुलारे भाई,विनय वैधे,वकार खान,अयाज खान,ऋषि कश्यप विशेष रूप से मौजूद थे।
close