बीमार जुड़वा बच्चों के लिए गिड़गिड़ाई मां…नहीं पिघला डॉक्टरों का दिल…युवा कांग्रेसियों का हंगामा…फिर प्रबंधन की खुली आंख

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— एक बार फिर जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आयी है। जुड़वा मासूम बच्चों की मां इलाज के लिए गिड़गिड़ाती रही…लेकिन प्रबंधन का दिल नहीं पिघला। जानकारी मिलते ही युवा कांग्रेसी मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा। तब कहीं जाकर प्रबंधन की नींद खुली। सीएमओ के आदेश पर जुड़वा बच्चों के साथ मां को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
                            एक बार जिला अस्पताल प्रबंधन की संवेदनहीनता सामने आयी है। बीमार जुड़वा बच्चों की मां जिला अस्पताल डाक्टरों के सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन प्रबंधन ने इलाज करने से इंकार कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही युवा कांग्रेसी जिला अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा मंचाया। इसके बाद सीएमओ ने तत्काल मां-बेटों को भर्ती कर इलाज का आदेश दिया।
                               जब पुरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती मना रहा था । ठीक उसी समय शहर के जिला अस्पताल मे एक मां  अपने जुड़वा बच्चों के इलाज के लिए गिड़गिडाती रही। लेकिन  डॉक्टरो ने दो टूक शब्दों में इलाज करने से इंकार कर दिया।  खबर मिलते ही युवा कांग्रेस नेता जिला अस्पताल पहुंच गए। जुड़वा बच्चों की मां ने बताया कि दोनों मासूम बीमार हैं। वह दोनों बच्चों का इलाज कराने 70 किलोमीटर दूर कुम्हारी गाँव से अकेले आयी है। उम्मीद थी कि दोनों तड़पते मासूम जुडवा बच्चों को डाक्टर ठीक कर देंगे। लेकिन डॉक्टरो ने अस्पताल में इलाज करने से साफ इंकार कर दिया।
               जानकारी मिलने के बाद युवा कांग्रेस नेता जावेद मेमन की अगुवाई में युवा कांग्रेसियों ने प्रबंधन पर बच्चों के इलाज के लिए दबाव बनाया। बात नहीं बनते देख..युवा नेताओं ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ ने तत्काल दोनों मासूम जुड़वा बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करने का आदेश दिया।
              जावेद मेमन ने बताया कि महिला राजकुमारी राजपूत भाटापारा बलौदाबाजार के पास कुम्हारी गांव की रहने वाली है। आज सुबह ट्रेन से दोनों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरो ने बच्चों को भर्ती करने से इनकार कर दिया। जबकि एक माह पहले ही मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल मे महिलाओं और बच्चों के बेहतर इलाज के लिए 100 बिस्तरों वाले भवन लोकार्पण किया है।
                 बावजूद इसके आज चिकित्सा विभाग की लापरवाही से एक मां बच्चों के इलाज के लिए भटकती रही। युकां नेता जावेद मेमन और शिवा नायडू.ने जानकारी दी कि मामले में सीएमओ को अवगत कराया गया। इसके बाद महिला को बच्चों के साथ डॉक्टर एसएस भाटिया ने जिला अस्पताल भर्ती किया।
जावेद मेमन और शिवा नायडू ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यहां मरीजों की स्थिति चिंताजनक है।
              जावेद,शिवा समेत विनय वैद्य वकार खान.ऋषि कश्यप, अयाज खान ने कहा कि सरकार आयुष्मान योजना का ठिंठोरा पीट रही है। शर्म की बात है कि एक गरीब महिला बच्चों के इलाज के लिए डॉक्टरों के सामने गिड़गिड़ा रही है। जबकि जिला अस्पताल मे गरीब परिवार को तत्काल चिकित्सा दिया जाना चाहिए था। यदि किसी गरीब के साथ अब इस प्रकार का व्यवहार जिला चिकित्सालय प्रबंधन करते पाया गया तो युवा कांग्रेस नेता उग्र प्रदर्शन करेंगे।
close