अमर को मिली करारी हार…आदर्श ने किया कारनामा….किचन किंग महिलाओं ने थामी उप विजेता ट्राफी

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—गांधी जयंति के अवसर पर अग्रवाल समाज ने नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट बैडमिंटन हॉल में एक दिवसीय पुरूष और महिला बैंटमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। घर गृहस्थि की पर्याय महिलाों ने बैटमिंटन प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर लोगों को दातों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया।महिलाओं ने ना केवल प्रतियोगिता में भाग लिया। बल्कि उप-विजेता की ट्राफी लेकर लोगों को ताली बजाने के लिए मजबूर भी किया।
               नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट में एक दिवसीय महिला और पुरूष बैटमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कल तक गृहस्थि संभालने वाली महिलाओं ने अपने उम्दा खेल प्रदर्शन से लोगों को दिल जीता। बेलन झाड़ू छोड़ कर पहली बार रैकेट संभालने वाली महिला प्रतियोगियों ने हाथ में उप विजेता की ट्राफी लेकर लोगों को ताली बजाने के लिए मजबूर भी किया।
                          एकल वर्ग में लगभग 16 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। पायल नाथ ने कुमारी सुहानी मुरारका पर 21-5 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत यह कि पहली बार बैडमिंटन  प्रतियोगिता में काफी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जो ना केवल महिलाओं के लिए बल्कि आयोजकों के लिए भी काफी उत्साहवर्धक साबित हुआ।
             कार्यक्रम के आयोजक दीपक अग्रवाल और संजय मुरारका ने बताया कि पुरुष वर्ग के एकल में लगभग 30 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल भावना को नई ऊंचाई भी दी। बैटमिंटन प्रतियोगिता में आदर्श अग्रवाल ने अमर अग्रवाल को सीधे सेटों में 21-12 हराकर खिताब पर कब्जा किया।
                  युगल वर्ग में लगभग 20 से ज्यादा जोड़ी ने हिस्सा लिया। एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में प्रतिक बुधिया और अमर अग्रवाल की जोड़ी ने विवेक गोयल  रमेश अग्रवाल को  21-17 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता का आनन्द ले रहे सभी अग्र बंधुओं और आयोजन समिति के सदस्यों ने सफल आयोजन के लिए लोगों के प्रति आभार जाहिर किया है। दीपक अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन स्मृति में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
close